फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   A Madarsa near stadium has been closed in bangladesh due to team india tour

टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा, बंद रखा जाएगा एक खास मदरसा

Sun, 07 Jun 2015 11:04 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
A Madarsa near stadium has been closed in bangladesh due to team india tour

भारत और बांग्लादेश के बीच फतुल्लाह में होने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान बांग्ला सरकार ने स्टेडियम के पास वाले मदरसे को बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


बांग्लादेश की वेबसाइट डॉन डॉट कॉम के अनुसार, रौजातुन सलहीन अलीम मदरसा के प्रमुख मौलाना अब्दुस शकूर ने बताया कि उन्हें अधिकारियों का एक पत्र मिला है, जिसमें पहले टेस्ट मैच के दौरान 10 से 14 जून तक मदरसे को बंद रखने के लिए कहा गया है। मौलाना शकूर ने कहा, "ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रशासन की ओर से परिसर को बंद रखने के लिए कहा गया है।"
विज्ञापन


फतुल्लाह स्टेडियम में 9 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इससे पहले किसी मैच में नहीं हुए मदरसे बंद

A Madarsa near stadium has been closed in bangladesh due to team india tour

अब्दुस शकूर के अनुसार, इससे पहले भी यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके है। 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस स्टेडियम में एक टेस्ट मैच खेला गया था। अब तक इस स्टेडियम पर 10 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं।

जिसमें एशिया कप 2014 के दौरान पांच मैच इस मैदान पर खेले गए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षा प्रमुख हुसैन इमाम ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिहाज से मदरसा को बंद करने के लिए कहा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलने के लिए सोमवार को ढाका पहुंचेंगे।

मौलाना शकूर ने कहा कि वे इस फरमान से स्तब्ध है क्योंकि एशिया कप के दौरान भी मदरसा बंद नहीं किया गया था और कक्षाएं सुचारू रुप से चल रही थी। शकूर ने कहा, "इस बार हमें पांच दिनों की छुट्टी घोषित करने के लिए कहा गया है। मुझे मानवीय आधार पर केवल 25 अनाथ बच्चों को हमारे छात्रावास में रखने की मौखिक अनुमति मिली है।"

देश की राजधानी में एक ब्लॉगर की हत्या के मामले में मदरसों के दो छात्रों की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेशी मदरसे चर्चा में हैं। क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि इस साल वर्ल्ड कप के दौरान हुए विवादों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed