भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को बांग्लादेश को हराकर वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शतक बनाने वाले रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच चुने गए, लेकिन मैच के दौरान और मैच के बाद जिस एक चेहरे ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरीं वो कोई क्रिकेटर नहीं हैं। ये थी 87 साल की चारुलता। इन्हें सोशल मीडिया पर 'फैन ऑफ द टूर्नामेंट' तक कहा जाने लगा है।
87 साल की फैन चारुलता को देख खुश हुए देश के बड़े उद्योगपति महिंद्रा, फ्री टिकट देने का एलान
पूरे समय तिरंगा स्कार्फ लपेटे हुए हाथ में ट्रंम्पेट लिए नजर आईं इन 'दादी फैन' से शतकवीर रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली भी मिलने पहुंचे। व्हील चेयर पर आई चारुलता ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और आशीर्वाद भी। सोशल मीडिया पर भी चारुलता जमकर वायरल हो रही हैं।
रातों-रात सुर्खियों में आईं चारुलता को अब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्ल्डकप के आगे के मैचों के टिकट स्पांसर करने का ऑफर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया।
ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं परंपरागत रूप से मैच नहीं देख रहा था, लेकिन इस बुजुर्ग भारतीय फैन को देखने के लिए टीवी शुरू किया है। ये वाकई एक मैच विनर हैं।
As per my tradition, I wasn’t watching the match 😊 But I’m going to switch it on now just to see this lady...She looks like a match winner.... https://t.co/cn9BLpwfyj
— anand mahindra (@anandmahindra) July 2, 2019
मैच खत्म होने के बाद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'शाबाश इंडिया, अब ये निश्चित करें कि ये मैच जिताने वाली बुजुर्ग महिला सेमीफाइनल और फाइनल में भी मौजूद रहें। इन्हें फ्री टिकट दें।'
Ok, watched the last over & it had all the drama I needed. The best victories are those that make you bite your nails at 1st & then make it look easy in the end. Shabash, India & make sure this match-winning lady is present at the semifinals & finals...give her a free ticket! https://t.co/Smp0MrqCIA