फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5 reason team india lost in nagpur

हार का सिलसिला नहीं रोक सका भारत, ये रहे कारण

Tue, 15 Mar 2016 10:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
5 reason team india lost in nagpur
- फोटो : pti

तूफानी प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ हार ‌का सिलसिला छठी बार भी जारी रहा। जिस तरह ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती में हराना। फिर एशिया कप फतह करने के बाद भारतीय टीम मा‌नसिक और क्षमता दोनों रुपों में मजबूत थी, लेकिन हार को नहीं टाल सकी। चलिए, भारत की हार के कारण जानते हैं।

विज्ञापन


टॉस का हारनाः
टीम इंडिया के लिए हार का सबसे प्रमुख कारण टॉस रहा। टॉस में न्यूजीलैंड की सफलता उन्हें पहले ही फ्रंटफुट में ले गई और भारत को बैकफुट में।

खराब पिच:
नागपुर की पिच से इस बार अपेक्षा थी कि वह बल्लेबाजों पर मेहरबान होगी और गेंदबाजों की शामत लेकर आएगी। हालांकि हुआ इसके ठीक उलट। पिछले साल फ्रीडम सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच यहां खेला गया टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिनों में ही खत्म हो गया था। उस वक्‍त आईसीसी द्वारा पिच के मिजाज को लेकर आपत्ति भी जताई गई थी। इस बार भी पिच मैच में बल्लेबाजों के लिए बद से बदत्तर होती चली गई।
विज्ञापन


ओपनरों का फेल होना:
टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मामूली सा लक्ष्‍य मिलने के बाद भी ओपनिंग जोड़ी अच्छी साझेदारी नहीं कर सकी। शिखर धवन एक रन और रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन ही बना सके। वर्ल्ड कप के आगाज मैच में ही ओपन‌िंग जोड़ी का फेल होना भारत के लिए ‌बेहद निराशाजनक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे दो और कारण

5 reason team india lost in nagpur

खराब शॉट चयन:
टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी रही, इसमें कोई दोहराई नहीं। लेकिन इससे उलट बल्लेबाजी ने काफी निराश किया। लंबा और मजबूत बैटिंग लाइन-अप होने के बावजूद भारतीय बल्लेबाज खासा प्रभाव नहीं डाल सके। विराट कोहली, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे मैच जिताऊ बल्लेबाज खराब शॉट चयन के चलते अपना विकेट गंवा बैठे।

कीवी के स्पिनरों ने चौंकाया
भारतीय टीम स्पिनरों के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी में माहिर मानी जाती है। लेकिन इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को चौंकाया। भारतीय बल्लेबाजों को आउट स्पिनरों ने ही किया। इसमें मिचेल सेंटनीर प्रमुख रुप से, इन्होंने पहली बार भारतीय पिच में गेंदबाजी की और 3 अहम विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed