अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में हुई यह 'गजब घटना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बांग्लादेश दौरे में शर्मनाक हार के बाद टीम को सदमे से उबारा और विदेश में शानदार विजय दिलाई। जिम्बाब्वे दौरे में टीम इंडिया ने तीनों वनडे मुकाबलों में मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करने साथ पहला टी-20 मुकाबला भी अपने नाम कर दिया।
पहली बार टीम की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने चौथे मुकाबले में टॉस जीता। शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में रहाणे ने पहली बार टॉस जीता। रहाणे अपनी कप्तानी में टी-20 में भी अपना परचम लहराना चाहेगी।
शुक्रवार को हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी-20 मुकाबले में दो खास बातें रही, पहली खास बात यह रही कि हरभजन सिंह और रॉबिन उथप्पा दोनों ही ऐसे क्रिकेटर इस मुकाबले में शामिल हैं जिन्होंने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने फाइनल में पाक को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
रहाणे ने पांच क्रिकेटरों का किया कल्याण
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम के 5 क्रिकेटरों का कल्याण हुआ है। इसमें संदीप शर्मा, मनीष पांडे, केदार जाधव, अक्षर पटेल और स्टुअर्ट बिन्नी शामिल है। इन क्रिकेटरों ने पहली बार भारत की ओर से टी-20 मुकाबले में डेब्यू किया है।
इसके अलावा जिम्बाब्वे की ओर से भी दो क्रिकेटरों ने इस मुकाबले से टी-20 में डेब्यू किया। इसमें गेंदबाज तॉरी मुजरबानी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में डेब्यू किया जबकि नेवेली मद्जीवा का पहला टी-20 मुकाबला है।