{"_id":"05040a5e65a932effceee5ad072730b5","slug":"4-hattrick-in-a-odi-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब हो गया! 1 वनडे मैच और 4 हैट्रिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गजब हो गया! 1 वनडे मैच और 4 हैट्रिक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने अमूमन क्रिकेट के किसी मैच में एक हैट्रिक लगते सुना है लेकिन अगर किसी वनडे में एक नहीं चार हैट्रिक लग जाए तो इसे क्या कहेंगे?
विज्ञापन
जयपुर के बाद नागपुर वनडे में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। छठे मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिले 351 रनों का लक्ष्य हासिल कर भारत ने वनडे क्रिकेट में तीन सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा दूसरी बार किया है।
विज्ञापन
पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहे इस मैच में बल्लेबाजों ने चार हैट्रिक लगाए।
विज्ञापन
यह हैट्रिक लगातार तीन चौके लगाने की है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन बल्लेबाजों ने यह हैट्रिक लगाई। जबकि विराट कोहली ने भारत की ओर से हैट्रिक पूरी की।
शमी पर लगी दो हैट्रिक
चौकों की हैट्रिक लगाने की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई पारी के छठे ओवर से हुई। ऐरोन फिंच ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पहली तीन गेंदों पर चौका लगाया।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शमी पर जमकर निशाना साधा। 35वें ओवर में मोहम्मद शमी पर शेन वॉटसन ने पहली तीन गेंदों पर चौका लगाया। वॉटसन ने इस ओवर में तीसरा चौका लगाते हुए अपना शतक भी पूरा कर लिया।
हालांकि शमी ने चौथी गेंद पर इस खतरनाक बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया।
कोहली ने जॉनसन पर बनाया हैट्रिक
कंगारू पारी में चौकों की तीसरी हैट्रिक 39वें ओवर में लगी जब तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की अंतिम तीन गेंदों पर विपक्षी कप्तान जॉर्ज बैली ने चौके लगाए।
इसके बाद भारतीय पारी में चौकों की हैट्रिक विराट कोहली ने पूरी की और उन्होंने यह कारनामा 41वें ओवर में किया। उन्होंने तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर हैट्रिक लगाई।
चौका लगाकर पूरा किया शतक
वनडे सीरीज के दूसरे मैच के बाद छठे मैच में भी शतक लगाने वाले कोहली ने 33वें ओवर में जेवियर डोहर्टी पर पहली चार गेंदों में चौका, शून्य, छक्का और चौका लगाया।
वनडे करियर में अपना 17वां शतक लगाने के लिए कोहली ने 48वें ओवर में जेम्स फॉकनर के ओवर में चार गेंदों में तीन चौके लगाए। तीसरे चौके से उन्होंने अपना शतक पूरा किया।