{"_id":"c208afd0-deec-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"3-young-indian-talent-practice-with-watson-warner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! तीन भारतीय छोरों ने वॉटसन-वार्नर को किया बोल्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गजब! तीन भारतीय छोरों ने वॉटसन-वार्नर को किया बोल्ड
नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Jun 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दो और इंदौर के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर को इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों के सामने अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। और उन्होंने जरा निराश नहीं किया।
विज्ञापन
एशेज सीरीज की तैयारियों में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन, डेविड वार्नर और मिचेल स्टार्क के साथ भारत के तीन प्रतिभाशाली क्रिकेटरों ने अपना जलवा पेश किया।
विज्ञापन
दिल्ली के विकास दीक्षित और शिवम चौहान तथा इंदौर के पंकज पुरी ने हर्टफोर्डशायर के नार्थवुड स्थित मर्चेंट टेलर्स स्कूल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ अभ्यास किया।
विज्ञापन
वे इंग्लैंड में 25 दिन तक चलने वाले शिविर में शामिल हैं। दीक्षित ने सटीक लाइन लेंग्थ रखते हुए विस्फोटक बल्लेबाजों वॉटसन और वार्नर को गेंदें डाली और कई बार उन्हें आउट भी किया।
इन युवा भारतीय क्रिकेटरों को कोका कोला कप के जरिए चयनित किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 जुलाई से ट्रेंटब्रिज में शुरू हो रही एशेज सीरीज के लिए अभ्यास कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया का समरसेट के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच बुधवार से शुरू हो गया है। युवा भारतीय क्रिकेटरों का छह जुलाई को भारत लौटने का कार्यक्रम है।
ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई को खेलने उतरेगा।