{"_id":"79d2e54f7539df612e2811b1a4c1bb02","slug":"3-australian-players-refused-to-play-in-first-test-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ह्यूज के अंतिम संस्कार की वजह से टला पहला टेस्ट मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ह्यूज के अंतिम संस्कार की वजह से टला पहला टेस्ट मैच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 29 Nov 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फिल ह्यूज के सिर में लगी चोट से हुई मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में होने वाला पहला टेस्ट मैच टाल दिया गया है। मैच के कार्यक्रम में बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि 3 दिसंबर को फिल का अंतिम संस्कार किया जाना है। मैच के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शनिवार को घोषणा कि क्रिकेटर फिल का अंतिम संस्कार 3 दिसंबर को दोपहर 2 बजे उनके गृहनगर न्यू साउथ वेल्स के मैक्विले हाईस्कूल के स्पोटर्स हॉल में किया जाएगा। इससे पहले मेजबान टीम के 3 सीनियर खिलाड़ियों शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर और ब्रैड हैडिन ने यह कहते हुए खेलने से इनकार कर दिया था कि उनकी मनोदशा फिलहाल प्रतिस्पर्द्धात्मक क्रिकेट खेलने के लायक नहीं है।
‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने कहा था कि 4 दिसंबर से प्रस्तावित पहला टेस्ट मैच अब 12 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के बीच कभी भी करवाया जा सकता है।

टीवी और रेडियो पर लाइव प्रसारित होगा अंतिम संस्कार
फिल ह्यूज अंतिम संस्कार को टीवी और रेडियो पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। साथ ही अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए सिडनी और कॉफ्स हॉर्बर से अंतिरिक्त फ्लाइट्स की व्यवस्था की गई है। एडिलेड ओवल और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) अपने स्कोरबोर्ड स्क्रींस पर संस्कार को प्रसारित करेंगे।
सीए प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने प्रसारणकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा, "हम जानते हैं कि देश के ज्यादातर लोग अपने प्यारे क्रिकेटर फिल ह्ज के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन मैक्विले में जगह सीमित है इसलिए हमारे प्रसारणकर्ता लोगों की सुविधा के लिए टीवी, रेडियो और ऑनलाइन के माध्यम से सीधे प्रसारित करेंगे।"
इससे पहले अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया, "फिल ह्यूज की मौत के बाद खिलाड़ी गुरुवार को एससीजी में एकत्रित हुए जहां कप्तान माइकल क्लार्क ने उन्हें संबोधित किया। यहां खिलाड़ियों ने एकमत से पहला टेस्ट नहीं खेलने पर सहमति जताई।"
आगे कहा गया, "ह्यूज को जब चोट लगी उस समय टेस्ट खिलाड़ी डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन, ब्रैड हैडिन और नाथन ल्योन मैदान पर ही थे और उस दुखद पल में इन्होंने उनकी मदद की। जो कुछ भी इन खिलाड़ियों ने मैदान पर देखा, फिर अस्पताल में उनके साथ रहे उसके बाद जैसे क्रिकेट से इन सबकी दिलचस्पी ही फिलहाल खत्म हो गई है।"

फिल का परिवार चाहता है कि खेला जाए
एक ओर जहां 4 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने से कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मना कर दिया था। वहीं फिल ह्यूज के परिवार वालों का कहना था कि फिल की मौत के कारण टेस्ट स्थगित या रद्द नहीं किया जाना चाहिए।
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ ब्रैडशॉ ने कहा, "टेस्ट मैच को लेकर मैंने जो सुना है उसके आधार पर यह कह सकता हूं कि फिल के परिवार वाले मैच को जारी रखने के पक्ष में हैं।"
हालांकि 3 को होने वाले अंतिम संस्कार के कारण खिलाड़ियों के यहां मौजूद होने और अगले दिन टेस्ट मैच के लिए तैयार होने की संभावना बेहद कम थी और इस कारण मैच को टाल दिया गया।

काली पट्टी बांधकर टीम इंडिया ने किया अभ्यास
दूसरी ओर, चार महीने से भी लंबे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई भारतीय टीम ने शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। गुरुवार को जिंदगी की जंग हार चुके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए खिलाड़ियों ने साथ ही एडीलेड ओवल के मुख्य मैदान पर अभ्यास नहीं किया।
इस बीच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ह्यूज की याद में मैदान के मध्य स्थित पिच के बीचोबीच अपनी टोपी, जर्सी और बैट रखा गया था। बाद में एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कीथ ब्रैडशॉ ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इस मुश्किल घड़ी में ह्यूज और उसके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
इससे पहले टीम इंडिया ने ह्यूज के निधन के बाद अपने दूसरे अभ्यास मैच को रद्द कर दिया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने इस बीच कहा है कि बीसीसीआई दुख के इस पल में पूरा-पूरा सहयोग कर रहा है। दूसरी ओर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी कहा है कि अगर खिलाड़ी खेलना नहीं चाहते हैं तो उन पर दबाव नहीं बनाया जाए।