फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd Test Australia rout New Zealand by 247 runs and seal series

बॉक्सिंग डे टेस्टः ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 247 रन से हराया, ब्लंडेल का शतक गया बेकार

Sun, 29 Dec 2019 12:55 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
2nd Test Australia rout New Zealand by 247 runs and seal series
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड को बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन 247 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से आगे हो गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है। नाथन लायन और जेम्स पेटिनसन की धारदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने कामचलाऊ सलामी बल्लेबाज टाम ब्लंडेल के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मे हार का सामना करना पड़ा। 488 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जीलैंड की टीम दिन के अंतिम सत्र में 240 रन पर सिमट गई। लायन ने 81 रन देकर चार जबकि पेटिनसन ने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन


ब्लंडेल आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्होंने 210 गेंद में 15 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। यह ब्लंडेल के करियर का दूसरा और दो साल में पहला टेस्ट शतक है। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल होने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। वह सिडनी में तीन जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे टेस्ट में चार दिन के भीतर बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पर्थ में पहला टेस्ट भी चार दिन के अंदर 296 रन से गंवाया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई टीम 418 रन से अधिक के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन यह रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने 2003 में एंटीगा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह लक्ष्य हासिल किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू जीलैंड की टीम पेटिनसन की तूफानी गेंदबाजी के सामने लंच तक 38 रन तक तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी लेकिन ब्लंडेल ने एक छोर संभाले रखा।

चोटिल बोल्ट तीसरे टेस्ट से भी बाहर

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल होने के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह सिडनी में तीन जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।


जीत के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा,

यह दिखाता है कि हम एक-दूसरे की जिम्मेदारी को साझा कर रहे हैं। हम एक-साथ मिलकर काम करते हैं और दबाव बनाते हैं। किसी दिन यह काम पैट (कमिंस) तो दूसरे दिन नाथन (लियोन) ने किया। अगले दिन इस काम को पैटिनसन और मिशेल स्टार्क करते। इसी तरह बल्लेबाजी में हम साझेदारी बनाने की कोशिश करते हैं ताकि विरोधी गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़े।

कमिंस ने झटके 99 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई पेसर 2019 मेें एक विकेट से विकेटों के शतक से चूक गए। हालांकि वह सभी प्रारूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पांच विकेट झटके। इससे उनके इस साल कुल 99 (56 टेस्ट, 31 वनडे, 9 टी-20) हो गए हैं। वह पिछले चार वर्षों में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले पेसर हैं। उनसे पहले 2015 में उनके देश के लिए मिशेल स्टार्क ने 110 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल जॉनसन ने 2009 में 113 और ग्लेन मैक्ग्रा ने 1999 में 119 विकेट झटके थे। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (136, 2001) के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed