फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd Odi Preview: India Vs South Africa

तेज आक्रमण के जवाब में टीम इंडिया पर पलटवार का दबाव

Sat, 07 Dec 2013 05:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Dec 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
2nd Odi Preview: India Vs South Africa

तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती वनडे में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया पर वापसी का खासा दबाव है।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी की टीम पर वापसी का दबाव इसलिए भी होगा क्योंकि टीम सीरीज के शुरुआती मैच में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी नाकाम रही थी।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका पहले मैच में मिली 141 रनों की बड़ी जीत के बाद काफी उत्साहित है। मेजबान टीम रन के हिसाब से वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत के बाद सीरीज भी आसानी से अपने नाम करना चाहती है।

एबी डीविलियर्स की टीम भारत को शेष सीरीज में वापसी का कोई मौका नहीं देना चाहती। अफ्रीकी टीम अपनी सबसे मजबूत आक्रमण तेज गेंदबाजी में और धार देनी की रणनीति बना रही है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाजी होगी बड़ी चुनौती
सीरीज का दूसरा मैच डरबन के किंग्समीड में खेला जाना है। डीविलियर्स इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के बजाए पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का मन बना रहे हैं। तेज गेंदबाज वाएने फिलेंडर को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। अनफिट होने के कारण वह पहले मैच में नहीं खेल सके थे और उनके दूसरे मैच में खेलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में डेल स्टेन की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। स्टेन के साथ-साथ तेज गेंदबाजों लोनवाबो सोतसोबे और रेयान मैक्लारेन ने भी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था।

तेज गेंदबाजी में धोनी के पास तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और मोहित शर्मा के अलावा इशांत शर्मा और उमेश यादव भी हैं। पिछले मैच में फ्लाप रहे मोहित शर्मा की जगह इशांत या उमेश में से किसी एक को आजमाया जा सकता है।

फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को स्टेन का गेंद समझ में ही नहीं आ रहा था। वह शुरुआती दो ओवर तो समझ ही नई पाए। रोहित के अलावा शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।

हालांकि कुछ हद तक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अफ्रीकी आक्रमण का सामना किया और अर्धशतक भी लगाया।

पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे कहीं से भी यह नहीं लगा कि यह वही टीम है जिसने लगातार छह वनडे सीरीज जीतकर आई है और दुनिया की नंबर वन टीम है।


मंडेला को समर्पित है यह सीरीज
भारतीय गेंदबाजों की भी हालत बेहद खराब रही। उनकी जोहानिसबर्ग वनडे में जमकर धुनाई हुई। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम छह ओवर में सौ से ज्यादा रन दे दिए।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन के बाद इस सीरीज के रद्द होने के आसार बन गए थे लेकिन सरकार ने इसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने पर रजामंदी दे दी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) ने यह सीरीज मंडेला को समर्पित भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed