{"_id":"5d24d10b8ebc3e6cc60b2b33","slug":"1st-semifinal-between-india-and-new-zealand-of-world-cup-2019-will-be-played-on-reserve-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: बारिश के कारण कल नहीं हो सका मैच, फाइनल सीट आज होगी 'रिजर्व'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: बारिश के कारण कल नहीं हो सका मैच, फाइनल सीट आज होगी 'रिजर्व'
Wed, 10 Jul 2019 06:30 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
बारिश की वजह से नहीं हो सका भारत-न्यूजीलैंड का मैच
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के पहले सेमीफाइनल में बारिश ने डाली खलल। लगातार बारिश की वजह से अब रिजर्व डे यानी बुधवार को मैच दोबारा से शुरू होगा। मंगलवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना शुरू किया था। 46.1 ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
उसके बाद रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया, जिसके बाद ICC के नियम के तहत मैच को रिजर्व डे पर कराने का फैसला किया गया। अब आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में ही भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से मैच शुरू होगा।
विज्ञापन
10 जुलाई यानी बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवर से अपनी पारी दोबारा से शुरू होगी। न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर और टॉम लाथम क्रीज पर होंगे और भुवनेश्वर अपनी गेंदबाजी को जारी रखेंगे। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर के कोटे का 1.5 ओवर और बुमराह के 2 ओवर बाकी हैं।
विज्ञापन