{"_id":"6327fc3500c1fc5f7a39561b","slug":"15-years-ago-yuvraj-singh-hits-six-sixes-in-an-over-of-stuart-broad-to-score-fastest-fifty-in-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuvraj Singh Six Sixes: 15 साल पहले आज के दिन ही युवराज ने एक ओवर में जड़े थे छह छक्के, बनाए थे सबसे तेज 50 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuvraj Singh Six Sixes: 15 साल पहले आज के दिन ही युवराज ने एक ओवर में जड़े थे छह छक्के, बनाए थे सबसे तेज 50 रन
Mon, 19 Sep 2022 02:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:00 PM IST
सार
Cricket History on this Day, Yuvraj Six Sixes: युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के लगा दिए थे। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। पिता बनने के बाद युवी बच्चे की देख-रेख करने में पत्नी हेजल कीच की मदद कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ियों की तरह उन्होंने अब तक कोचिंग या कमेंट्री में हाथ नहीं आजमया है। हालांकि, युवराज की कुछ पारियां अभी भी फैंस की यादों में ताजा हैं। उनमें सबसे ऊपर उनके छह छक्के हैं, जो उन्होंने एक ही ओवर में लगाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी को आज 15 साल पूरे हो गए हैं। युवी ने आज के दिन ही 2007 में यह कारनामा किया था।
2007 टी20 विश्व कप के एक मैच में युवराज और इंग्लैंड के खिलाड़ी के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद युवी उत्तेजित नजर आ रहे थे। युवी क्रीज पर थे और इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी के लिए आए। युवराज ने उनके ओवर की शुरुआती दो गेंदों में छक्के लगा दिए। युवराज से बहस करने वाला खिलाड़ी शांत हो गया था, लेकिन युवी ने तीसरी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इसके बाद इंग्लैंड की पूरी टीम गेंदबाज के पास पहुंच गई। सभी ने कुछ समझाया, लेकिन युवी ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इसके बाद सभी ने मान लिया कि आज एक ओवर में छह छक्के लगने वाले हैं और हुआ भी वैसा ही।

It's been 15 years since Yuvraj Singh's carnage on Stuart Broad by smashing him for 6 sixes in an over. What an unforgettable event that was for India! pic.twitter.com/eZL7KSLAI0
विज्ञापन विज्ञापन— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 19, 2022
युवराज ने इस मैच में सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने की रिकॉर्ड युवी के नाम है।
2011 विश्व कप में भी भारत को बनाया चैंपियन
युवराज ने 2011 वनडे विश्व कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्ले के साथ 362 रन बनाए और 15 विकेट भी लिए। वह क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने एक ही सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए थे और 15 विकेट भी लिए थे। हालांकि, इस विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद युवराज को कैंसर की शिकायत हुई और इसके बाद उनका करियर कभी पहले जैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाया और 2019 में उन्होंने संन्यास का एलान किया।