{"_id":"5d8ad9e58ebc3e01390a803b","slug":"15-year-old-shafali-verma-become-a-second-youngest-women-cricket-player-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेफाली अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाली भारत की दूसरी सबसे युवा महिला क्रिकेटर बनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शेफाली अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाली भारत की दूसरी सबसे युवा महिला क्रिकेटर बनीं
Wed, 25 Sep 2019 09:13 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Shafali Verma
- फोटो : social Media
हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम में पदार्पण किया। वह भारत के लिए डेब्यू करने वाली दूसरी सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड कोलकाता की गार्गी बनर्जी के नाम है, जिन्होंने 14 साल की उम्र में ईडन गार्डन में इंग्लैंड के खिलाफ एक जनवरी 1978 को पहला वनडे खेला था। हालांकि शेफाली पहले मैच में चार गेंदों में खाता नहीं खोल पाईं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर किया जिसमें शैफाली को टीम इंडिया की कैप दी गई। अपनी पहली इंटरनैशल पारी में शैफाली ने 4 गेंदों का सामना किया और वह बगैर खाता खोले आउट हो गईं। हालांकि भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की दमदार बॉलिंग के दम पर मेहमान साउथ अफ्रीका को 11 रन से मात दी।
विज्ञापन
What a moment this is for the hard-hitting batter Shafali Verma, who makes her India debut today. She is only 15! 😊💪🏾#INDWvsSAW pic.twitter.com/nD0C6ApQld
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI Women (@BCCIWomen) September 24, 2019