फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से भारतीय क्रिकेट का खास नाता, सचिन तेंदुलकर ने बजाया था बिगुल

Wed, 14 Aug 2019 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 14 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
14 August 1990: On independence day of Pakistan young Sachin Tendulkar hits maiden test ton
सचिन तेंदुलकर बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पाकिस्तान अपनी आजादी का जश्न आज ही के दिन मनाता है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए यह दिन एक खास वजह से यादगार है। भारतीय क्रिकेट की दृष्टि से देखा जाए तो उसने पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस विश्वभर में एक बेहद अलग वजह से यादगार बनाया, जिसका बिगुल किसी और ने नहीं बल्कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बजाया। इस दिन भारत समेत दुनिया ने जाना कि इंटरनेशनल क्रिकेट में 'क्रिकेट का भगवान' आ चुका है।

14 August 1990: On independence day of Pakistan young Sachin Tendulkar hits maiden test ton

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने स्वर्णिम करियर में कई रिकॉर्ड्स तोड़े, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यक्तिगत 100 शतकों का कीर्तिमान शामिल है। 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने से पहले तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 जबकि वन-डे में 49 शतक जमाए। 

14 August 1990: On independence day of Pakistan young Sachin Tendulkar hits maiden test ton
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने ठीक 28 साल पहले दुनिया को दिखाया कि वह भविष्य में 'क्रिकेट के भगवान' का तमगा हासिल करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफोर्ड में खेले गए दूसरे टेस्ट में तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया और टीम इंडिया के लिए मैच सुरक्षित किया। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
14 August 1990: On independence day of Pakistan young Sachin Tendulkar hits maiden test ton
सचिन तेंदुलकर

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 519 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में तेंदुलकर (68) और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (179) की पारियों की बदौलत भारत ने 432 रन बनाए। मगर टीम इंडिया 87 रन से पीछे रह गई। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 320/4 के स्कोर पर घोषित की और भारत के सामने 408 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की दूसरी पारी में हालत खराब रही और वह एक समय 127 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। तभी 17 साल के सचिन तेंदुलकर क्रीज पर आए।

विज्ञापन
14 August 1990: On independence day of Pakistan young Sachin Tendulkar hits maiden test ton
युवा सचिन तेंदुलकर के साथ अजहर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज युवा तेंदुलकर के सामने संघर्ष करते दिखे। सचिन ने 17 चौकों की मदद से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 119 रन बनाए और मनोज प्रभाकर के साथ क्रीज पर जमे रहे, जिन्होंने अर्धशतक जमाया। आखिरी दिन स्टंप्स की घोषणा के सामने टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 343 रन बना लिए थे। सचिन तेंदुलकर ने न सिर्फ टीम इंडिया के लिए मैच बचाया बल्कि वह टेस्ट शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। उनकी उम्र तब 17 साल 112 दिन थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed