फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीत पर, विराट इन 11 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव

Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
predicted playing xi of indian cricket team against west indies 3rd odi match
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें वन-डे सीरीज जीतने पर है। हालांकि तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और दूसरा मुकाबला भारत ने डकवर्थ लुईस के नियम से 59 रन से जीता था। आज सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। 



वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतने की भरपूर कोशिश करेगी और सीरीज को 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। वेस्टइंडीज की टीम जहां गेल को सीरीज जीत के साथ विदाई देना चाहेगी वहीं टीम इंडिया भी जीत के साथ वर्ल्ड कप की हार को भुलाना चाहेगी। 

भारतीय टीम धोनी की गैरमौजूदगी में फिर से अपने मध्यक्रम को परखना चाहेगी, ऐसे में आईए जानते हैं कि टीम इंडिया के आज के प्लेइंग XI के बारे में। 

predicted playing xi of indian cricket team against west indies 3rd odi match
शिखर धवन-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

ओपनर्स
चोट की वजह से वर्ल्ड कप के बीच से ही बाहर होने वाले धवन पिछले मैच में केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला भी खामोश रहा था। वह 18 रन बनाए थे। 
 

predicted playing xi of indian cricket team against west indies 3rd odi match
विराट कोहली - फोटो : social media

मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली फिर से मध्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करते दिखेंगे। पिछले मैच में विराट ने 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। नंबर चार पर राहुल की जगह श्रेयस अय्यर की जगह तय है। उन्होंने पिछले मैच में 71 रन की शानदार पारी अर्धशतकीय पारी खेली थी। इन दोनों के अलावा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के हाथों में ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
predicted playing xi of indian cricket team against west indies 3rd odi match
रवीन्द्र जडेजा - फोटो : social media

ऑलराउंडर
ऑलराउंडर की भूमिका में अनुभवी रवीन्द्र जडेजा की जगह पक्की है क्योंकि वे अच्छे फॉर्म में हैं। जडेजा निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी भी करते हैं। 

विज्ञापन
predicted playing xi of indian cricket team against west indies 3rd odi match
Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media

गेंदबाजी
बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की कमान एक बार फिर से भुवनेश्वर और शमी की अनुभवी जोड़ी के हाथों में होगी। पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 विकेट हॉल लिया था। इन दोनों के अलावा खलील/नवदीप सैनी किसी में से एक को मौका दिया जा सकता है। पिछले मैच में खलील एक विकेट झटके थे। वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने का खेलना तय है। उन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट चटकाए थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed