WI Inning
68/1 (6.5 ov)
John Campbell 43(27)*
Shai Hope 10 (5)
IND elected to bowl
{"_id":"58e0e7244f1c1bc06e5b3e1c","slug":"chris-gayle-63-runs-away-to-score-10000-runs-in-t20-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2017: ये सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कर रहा गेल का इंतजार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2017: ये सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कर रहा गेल का इंतजार
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 02 Apr 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल ( फाइल फोटो)
वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के 10वें सीजन में अपने पहले ही मैच में टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह इस रिकॉर्ड से सिर्फ 63 रन दूर हैं। गेल टी-ट्वेंटी के अबतक के सभी प्रारुपों में 9937 रन बना चुके हैं। वह 5 अप्रैल को होने वाले आईपीएल के पहले ही मैच में यह कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के करीब पहुंच चुके गेल के नाम टी-20 क्रिकेट के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनके करीब पहुंच पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए नामुमकिन सा नजर आता है। गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं। आईपीएल में 63वां रन बनाते ही वह टी-20 में इतिहास रच देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गेल ने टी-20 में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाए हैं। उनके नाम 60 अर्धशतकों भी हैं। गेल के नाम टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी(175) गेल के ही नाम दर्ज है। गेल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन
गेल टी-20 में सबसे ज्यादा 732 छक्के और 759 चौके जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल के बाद बैंडन मैकुलम हैं। मैकुलम के टी-20 में 7371 रन हैं।