फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Chief Selector Ajit Agarkar on Jasprit Bumrah Workload management during Asia Cup 2025 team selection

Asia Cup: बुमराह के कार्यभार प्रबंध को लेकर योजना में नहीं होगा बदलाव, अगरकर बोले- चाहते हैं वह सभी मैच खेले

Tue, 19 Aug 2025 07:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 07:17 PM IST
सार

अगरकर ने कहा कि वह चाहते हैं कि बुमराह सभी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहें। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन मैच ही खेले थे। अब उन्हें नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन
Chief Selector Ajit Agarkar on Jasprit Bumrah Workload management during Asia Cup 2025 team selection
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को लेकर काफी विवाद हुआ था और कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसकी आलोचना भी की थी। बुमराह को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बुमराह के वर्कलोड को लेकर हुई आलोचनाओं के बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने यह स्पष्ट कर दिया कि बुमराह को लेकर कार्यभार प्रबंध की योजना में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर खेले थे तीन मैच 
अगरकर ने साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि बुमराह सभी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहें। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन मैच ही खेले थे। अब उन्हें नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है। अगरकर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई लिखित योजना है। बेशक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अच्छा ब्रेक मिला है। टीम प्रबंधन या फिजियो या संबंधित लोग हमेशा संपर्क में रहते हैं। अभी ही नहीं बल्कि चोट लगने से पहले भी हम उसका ध्यान रखते थे क्योंकि हमें पता है कि वह कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगरकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बुमराह को भविष्य के महत्वपूर्ण मैचों के लिए उपलब्ध रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, जाहिर है कि हम चाहते हैं कि वह सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे। मैं जानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच बड़ा होता है लेकिन विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी या इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी सीरीज होती हैं। हम चाहते हैं कि वह हर समय उपलब्ध रहे। अधिकतर तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाती है। पिछले दो-तीन साल में लगी चोट के कारण उस पर ध्यान है। उस पर अतिरिक्त नजर है क्योंकि वह बेजोड़ और विशेष है और इसमें बदलाव नहीं होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, फिर यह चाहे अगली सीरीज हो या छह महीने बाद।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के बाद बुमराह का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 
अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के समीप होने के कारण आगामी महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए बुमराह की उपलब्धता को लेकर संशय था। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें चुनने का फैसला किया और पिछले साल के विश्व कप के बाद यह बुमराह का पहला टी20 टूर्नामेंट होगा। अगरकर ने कहा कि भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए बुमराह का चयन उस समय उनकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करेगा और इस बारे में सभी संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed