{"_id":"69d37f7d62d74b3dd609277d","slug":"can-psl-really-overtake-ipl-mohsin-naqvi-s-bold-claim-vs-ground-reality-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSL vs IPL: पाकिस्तान क्यों देख रहा दिन में सपना? नकवी बोले- PSL बनेगी नंबर-1 लीग! बयान से खुद की कराई किरकिरी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
PSL vs IPL: पाकिस्तान क्यों देख रहा दिन में सपना? नकवी बोले- PSL बनेगी नंबर-1 लीग! बयान से खुद की कराई किरकिरी
Mon, 06 Apr 2026 03:10 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:10 PM IST
सार
पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने पीएसएल को दुनिया की नंबर वन लीग बनाने का दावा किया है, लेकिन मौजूदा आंकड़े और हालात आईपीएल की मजबूत स्थिति को दिखाते हैं। आर्थिक, ब्रांड और खेल स्तर पर आईपीएल फिलहाल पीएसएल से काफी आगे है।
विज्ञापन
नकवी देख रहे दिन में सपने
- फोटो : PTI/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी अब दिन में सपने देखने लगे हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि पीएसएल तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में आईपीएल को टक्कर दे सकती है, यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग भी बन सकती है। पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा, 'पीएसएल में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इसकी लोकप्रियता और ग्रोथ को दिखाती है। वह समय दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी।'
विज्ञापन
हालात और बयान में अंतर
नकवी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पीएसएल का मौजूदा सीजन सीमित संसाधनों में आयोजित हो रहा है और सिर्फ दो वेन्यू पर मैच खेले जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2026 बिना किसी रुकावट के अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। यह अंतर दोनों लीग्स के संचालन और स्थिरता को साफ दर्शाता है।

खिलाड़ियों की प्राथमिकता भी साफ
हकीकत यह है कि कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता देते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि खिलाड़ी पीएसएल के कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर आईपीएल खेलने चले आते हैं। इस सीजन में दासुन शनाका, स्पेंसर जॉनसन और ब्लेसिंग मुजरबानी जैसे खिलाड़ियों ने पीएसएल के बजाय आईपीएल को चुना।

आर्थिक और ब्रांड वैल्यू में बड़ा फर्क
दोनों लीग्स के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी आर्थिक ताकत और ब्रांड वैल्यू में है। आईपीएल के मीडिया राइट्स करीब छह बिलियन डॉलर के हैं, जबकि पीएसएल की वैल्यू लगभग 93 मिलियन डॉलर है। आईपीएल का सालाना राजस्व एक बिलियन डॉलर से ज्यादा है, जबकि पीएसएल करीब 60 मिलियन डॉलर तक सीमित है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टिंग क्वालिटी, फैन एंगेजमेंट और ग्लोबल रीच के मामले में भी आईपीएल काफी आगे है।

रैंकिंग में भी आईपीएल आगे
वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की हालिया रैंकिंग में पीएसएल 48 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि आईपीएल 62.2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। इससे साफ है कि फिलहाल दोनों लीग्स के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। नकवी दिन में सपने देख रहे हैं और मौजूदा हालात को देखते हुए पीएसएल का आईपीएल को पीछे छोड़ना फिलहाल मुश्किल नजर आता है।