{"_id":"69e494810916d6fc80043812","slug":"black-magic-goes-viral-during-csk-vs-srh-match-fan-s-gesture-sparks-social-media-buzz-ipl-2026-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK-SRH मैच में 'काला जादू': स्टैंड्स में बैठे दर्शक ने बोला- छू और आउट हो गया सीएसके का बल्लेबाज, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CSK-SRH मैच में 'काला जादू': स्टैंड्स में बैठे दर्शक ने बोला- छू और आउट हो गया सीएसके का बल्लेबाज, देखें VIDEO
Sun, 19 Apr 2026 02:08 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:08 PM IST
सार
सीएसके और एसआरएच मैच के दौरान एक फैन का ‘काला जादू’ जैसा वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उसके इशारे के साथ बल्लेबाज आउट होता दिखा। हालांकि यह महज संयोग माना जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसने जमकर चर्चा बटोरी।
विज्ञापन
फैन का काला जादू
- फोटो : Twitter
विस्तार
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। इस मैच में मजाक मजाक में एक फैन 'काला जादू' जैसा कुछ करता दिखा और देखते ही देखते शिवम दुबे क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएसके को मिली हार
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिच क्लासेन ने 59-59 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि सीएसके के गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने कसी हुई गेंदबाजी की। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रन से हार गई। बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में लय खो दी, जिससे टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और उन्हें सीजन की एक और हार का सामना करना पड़ा।

Black magic live 😭 pic.twitter.com/rzJYd6kjti
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 19, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
'काला जादू' के वीडियो ने मचाई हलचल
मैच के दौरान एक अलग ही घटना ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। स्टैंड में बैठे एक दर्शक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'काला जादू' करने जैसी एक्टिंग करता नजर आता है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही वह दर्शक 'छू…' बोलकर इशारा करता है, उसी समय मैदान पर बल्लेबाजी कर रहा सीएसके का खिलाड़ी आउट हो जाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को 'काला जादू का लाइव डेमो' बताकर शेयर करना शुरू कर दिया।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे मजेदार संयोग मान रहे हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट विशेषज्ञ इसे सिर्फ एक इत्तेफाक मान रहे हैं और खेल को इससे जोड़ने से बचने की सलाह दे रहे हैं।