फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh tour of Sri Lanka has been postponed indefinitely : ICC

बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा अनिश्चित काल के लिए स्थगित 

Mon, 28 Sep 2020 05:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh tour of Sri Lanka has been postponed indefinitely : ICC
श्रीलंका VS बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह इसलिए क्योंकि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के तहत 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास पर राजी नहीं हुए हैं। इस बात की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को दी। 

विज्ञापन


बांग्लादेश को शुरुआत में तीन टेस्ट मैचों के लिए जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना था लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसे टाल दिया गया था। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को 27 सितंबर से श्रीलंका के दौरे पर जाना था जिसमें पहला टेस्ट 23 अक्तूबर से खेला जाता।
विज्ञापन

 

 

श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारी चाहते हैं कि उनके देश में आने के बाद बांग्लादेश की टीम 14 दिन के पृथकवास से गुजरे जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) सहमत नहीं है। दोनों बोर्ड 14 दिन के पृथकवास को लेकर बात कर रहे थे जिसके बाद बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन ने स्पष्ट कर दिया कि अगर पृथकवास के दिनों को कम नहीं किया गया तो बांग्लादेश की टीम दौरे पर नहीं जाएगी।


ईएसपीएन क्रिकइंफो ने सोमवार को नजमुल हसन के हवाले से कहा, 'श्रीलंका में प्रवेश करने वाले किसी भी पर्यटक को इस नियम (14 दिन के पृथकवास) को मानना होगा। उन्होंने (श्रीलंका क्रिकेट) हमें कहा है कि इस बारे में वे कुछ नहीं कर सकते। हमें उन्हें सूचित कर दिया है कि हमें दौरे का आयोजन उस समय कराना होगा जब चीजों में सुधार होगा।'


इस मामले का हल निकालने के तहत क्रिकेट श्रीलंका ने अपने स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रस्ताव दिया था कि बांग्लादेश की टीम को दोनों देशों में मिलाकर दो हफ्ते के पृथकवास की स्वीकृति दी जाए लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया। श्रीलंका में इस महामारी का अधिक प्रकोप नहीं है लेकिन बांग्लादेश में काफी मामले सामने आए हैं। पिछले हफ्ते तेज गेंदबाज अबु जायेद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। वह बांग्लादेश की टीम के अहम सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed