फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUSvIND LIVE: Live updates and scorecard of Day 2 India vs Australia second test match from Perth

AUSvIND: दूसरे दिन टीम इंडिया का स्कोर 172/3, कोहली-रहाणे के नाबाद अर्धशतक

Sat, 15 Dec 2018 07:55 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Dec 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND LIVE: Live updates and scorecard of Day 2 India vs Australia second test match from Perth

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन टांग दिए। भारतीय कप्तान विराट कोहली (82) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (51) नाबाद अर्धशतक जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए। दो दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 144 रन से पीछे है और उसके हाथ में सात विकेट अभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


इसके पहले भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 8 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए थे। मुरली विजय के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने मुरली विजय को बोल्ड कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ लंच ब्रेक भी हुआ। इस सत्र के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने एक बेहतरीन यॉर्कर पर केएल राहुल को क्लीन बोल्ड किया। राहुल ने पैर बचाते हुए गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह चूक गए और दो रन बनाने के बाद चलते बने।

यहां से भारतीय टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि रनगति भी कम नहीं होने दी। दोनों के बीच 74 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तभी ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने अपना जादू चलाते हुए पुजारा को चलता किया।

टी-ब्रेक के बाद स्टार्क ने पुजारा को विकेटकीपर टिम पेन से लपकवा दिया। पुजारा 24 रन ही बना सके। इस तरह टीम इंडिया ने तीसरा विकेट 82 रन पर गंवाया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

AUSvIND LIVE: Live updates and scorecard of Day 2 India vs Australia second test match from Perth

इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 326 रन पर सिमट गई। लंच से पहले-पहले भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लय पकड़ते हुए मेजबान टीम को इस स्कोर पर रोका। भारतीय टीम की ओर से इशांत शर्मा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी के खाते में 2-2 विकेट आए।

पैट कमिंस और टिम पेन के बीच 59 रन की साझेदारी की बदौलत ही मेजबान टीम 300 रन का आंकड़ा पार कर पाई। पहले विकेट पर शतकीय साझेदारी के बाद ये पारी की दूसरी अर्धशतकीय साझेदारी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका दसवां फिफ्टी प्लस स्कोर है।वह इंग्लैंड के खिलाफ भी दस बार फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं।

पहले दिन के स्कोर (278/6) से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने संयमित शुरुआत की। विकेट तलाश रहे भारतीय गेंदबाज टिम पेन (38) - पैट कमिंस (19) की साझेदारी तोड़ नहीं पा रहे थे। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हो चुकी थी।

तभी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने एक बेहतरीन गेंद पर पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को दूसरे दिन का पहला विकेट दिलाया। अब कप्तान विराट कोहली ने अगला ओवर जसप्रीत बुमराह को थमाया।

इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर बुमराह ने कंगारू कप्तान टीम पेन का खेल खत्म किया। पेन पगबाधा आउट हुए। उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन वो भारत के नाम रहा। टिम पेन ने 89 गेंदों पर 38 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके भी लगाए।

अभी 16 रन ही जुड़ पाए थे कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने मिचेल स्टार्क को (6) को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों झिलवाया फिर अगली ही गेंद पर जोश हेजलवुड को भी पंत के हाथों कैच करवा कर ऑस्ट्रेलियाई पारी समेट दी।

पहले 8 ओवर्स में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने अनुशासित गेंदबाजी तो की, लेकिन वे विकेट हासिल करने में नाकामयाब रहे। हालांकि टिम पेन और पैट कमिंस खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर सके, लेकिन वे मौका मिलते ही रन चुराते रहे।

पिच पर दूसरे दिन कुछ दरारें दिख रहीं हैं। बताया जा रहा है कि अब गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने लगेगी। मैच के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों को पर्थ ने नए ऑप्टस मैदान की घास वाली पिच से वह मदद नहीं मिल सकी जिसकी उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed