Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Drop Marnus Labuschagne for New Zealand Test Series After Prolonged Batting Slump

ऑस्ट्रेलिया ने लाबुशेन को टीम से किया बाहर: 49 पारियों से नहीं लगा पाए शतक; अब किसे मिलेगा तीसरे नंबर पर मौका?

Mon, 09 Nov 2026 11:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने खराब फॉर्म के कारण मार्नस लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज से बाहर कर दिया है। वह 49 पारियों से टेस्ट शतक नहीं लगा सके हैं। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने हालांकि अगले साल भारत और इंग्लैंड दौरों के लिए उनकी वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है।

विज्ञापन
Australia Drop Marnus Labuschagne for New Zealand Test Series After Prolonged Batting Slump
मार्नस लाबुशेन - फोटो : cricket.com.au

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर करने का फैसला किया है। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार (नौ नवंबर) को इसकी पुष्टि की। उन्होंने साफ किया कि 32 वर्षीय बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ चारों टेस्ट मैचों के लिए चयन पर विचार नहीं किया जाएगा। लाबुशेन की जगह अब तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा, इसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

बेली बोले- लाबुशेन को चयन के लिए नहीं करेंगे शामिल
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि लाबुशेन को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल करने पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'फिलहाल हम निश्चित रूप से पहले टेस्ट के लिए मार्नस के चयन पर विचार नहीं करेंगे। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भी ऐसा ही रहेगा।' बेली ने आगे कहा, 'उनकी टीम में जगह को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। मुझे लगता है कि इससे उन्हें थोड़ा समय मिलेगा और शेफील्ड शील्ड क्रिकेट के अगले दौर से पहले इस चर्चा पर विराम लगेगा।' पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान शेफील्ड शील्ड के अगले दौर के मुकाबलों के बाद किया जाएगा। चयनकर्ताओं के मुताबिक, अंतिम टीम में 14 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 पारियों से नहीं लगाया है टेस्ट शतक
लाबुशेन को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर छह पारियों में शून्य, चार, 14, 39, 37 और 37 रन बनाए थे। वह 2023 की एशेज सीरीज के बाद से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके हैं। इस दौरान उनकी शतक के बिना पारियों की संख्या 49 हो गई है।

पिछले एशेज सीजन में वापसी के बाद से उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 23.66 की औसत से रन बनाए हैं। 16 पारियों में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं। यह उस बल्लेबाज के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट है, जिसने अपने शुरुआती 33 टेस्ट मैचों में 59.43 की औसत से 10 शतक लगाए थे। एक समय लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-एक बल्लेबाज भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ संभाल सकते हैं तीसरे नंबर की जिम्मेदारी
लाबुशेन के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर की जगह खाली हो गई है। स्टीव स्मिथ को इस क्रम पर उतारे जाने की संभावना है, लेकिन उन्हें पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गर्दन की चोट के कारण स्मिथ सीरीज से बाहर हो गए थे। मेडिकल मंजूरी मिलने पर वह 22 नवंबर से क्वींसलैंड के खिलाफ खेल सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड दौरे के लिए खुला है रास्ता
बेली ने साफ किया कि लाबुशेन के लिए अगले साल होने वाले भारत और इंग्लैंड दौरों के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, 'इसकी संभावना अभी भी है। हम सभी जानते हैं कि मार्नस अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दौरान कितने अच्छे और प्रभावी बल्लेबाज हो सकते हैं। लेकिन उनका वह प्रदर्शन नहीं दिख रहा है।'

बेली ने आगे कहा, 'वह व्यावहारिक सोच रखते हैं और जानते हैं कि शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी का मूल काम रन बनाना है। फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।' लाबुशेन अब शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed