फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUS vs ZIM Highlights: Australia vs Zimbabwe Match Result Record and Stats

टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, 170 चेज नहीं कर सके कंगारू

Fri, 13 Feb 2026 02:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Feb 2026 02:40 PM IST
सार

AUS vs ZIM Today Match Highlights: टी20 विश्वकप 2026 में बड़ा उलटफेर हुआ, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने 169 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 146 पर सिमट गई। टी20 विश्वकप टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का कंगारुओं पर अजेय रिकॉर्ड कायम है।

विज्ञापन
AUS vs ZIM Highlights: Australia vs Zimbabwe Match Result Record and Stats
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : IANS

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर हो चुका है। जिम्बाब्वे ने इस संस्करण के 19वें मुकाबले में 2021 की टी20 विश्वकप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया है। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। यह जिम्बाब्वे टीम की ऑस्ट्रेलिया पर टी20 में दूसरी जीत है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने 2007 टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। दोनों के बीच अब तक चार बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम और दो बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है। सिकंदर रजा की टीम का टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। यानी अब तक कंगारू जिम्बाब्वे की टीम को इस टूर्नामेंट में हरा नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलिया (टी20 में)

परिणाम अंतर खिलाफ मैदान साल
जिम्बाब्वे जीता 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया केपटाउन 2007
जिम्बाब्वे हारा 100 रन से ऑस्ट्रेलिया हरारे 2018
जिम्बाब्वे हारा 5 विकेट से ऑस्ट्रेलिया हरारे 2018
जिम्बाब्वे जीता 23 रन से ऑस्ट्रेलिया कोलंबो 2026

ग्रुप-बी में दिलचस्प हुई जंग
साथ ही ग्रुप-बी में भी सुपर-8 में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया पर सुपर-8 की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे अब अपने सभी मैच जीतने होंगे। एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। फिलहाल ग्रुप-बी में श्रीलंका दो मैचों में दो जीत और चार अंक लेकर शीर्ष पर हैं। वहीं, जिम्बाब्वे के भी दो मैचों के बाद चार अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों के बाद दो अंक हैं। टीम तीसरे स्थान पर है। आयरलैंड और ओमान का खाता नहीं खुला है और टीम क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है। अब ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच श्रीलंका से खेलना है और अगर हारे तो बाहर हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को अब मनाना है कि जिम्बाब्वे या श्रीलंका एक-एक मैच हारे और कंगारू अपने बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की पारी: 169/2 (20)
  • जिम्बाब्वे को पहला झटका आठवें ओवर में 61 के स्कोर पर लगा। मार्कस स्टोइनिस ने तादिवानाशे मरुमानी को जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। उन्होंने 21 गेंद में सात चौके की मदद से 35 रन बनाए।
  • जिम्बाब्वे को दूसरा झटका रेयान बर्ल के रूप में लगा। वह 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। बर्ल ने 30 गेंद में चार चौके की मदद से 35 रन बनाए। बर्ल को कैमरन ग्रीन ने पवेलियन भेजा।
  • ब्रायन बेनेट 56 गेंद में सात चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान सिकंदर रजा ने भी 13 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में नाबाद 38 रन की साझेदारी की।

ऑस्ट्रेलिया की पारी: 146/10 (19.3)
  • जोश इंग्लिस आठ रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैमरन ग्रीन और टिम डेविड खाता नहीं खोल सके। ब्लेसिंग मुजरबानी ने इंग्लिस और डेविड को आउट किया।
  • वहीं, ब्रैड इवेंस ने ग्रीन को पवेलियन भेजा। कप्तान ट्रेविस हेड को ब्रैड इवेंस ने बोल्ड किया। वह 15 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
  • इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रेनशॉ के साथ पांचवें विकेट के लिए 59 गेंद में 77 रन की साझेदारी निभाई। मैक्सवेल 32 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 31 रन बना सके।
  • मैक्सवेल को बर्ल ने बोल्ड किया। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस मसाकादजा का शिकार बने। वह चार गें में छह रन बना सके।
  • बेन ड्वारशुइस को ब्रैड इवांस ने कैच आउट कराया। बाउंड्री लाइन पर टोनी ने क्या गजब का कैच लपका। उन्होंने हवा में डाइव लगाकर कैच लपका। ड्वारशुइस छह रन बना सके।
  • इसके बाद मुजरबानी ने मैट रेनशॉ को बर्ल के हाथों कैच कराया। वह 44 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। 
  • मुजरबानी ने इसके बाद एडम जैम्पा को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। कुहनेमैन के रन आउट होते ही जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया।
  • जिम्बाब्वे की ओर से मुजरबानी ने चार और इवांस ने तीन विकेट झटके। मसाकदजा और बर्ल को एक-एक विकेट मिला।

मार्श नहीं खेल रहे थे मैच
मिचेल मार्श अब तक फिट नहीं हो सके हैं और वह नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह ट्रेविस हेड ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे थे। दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से मात दी थी। ऐसे में यह मुकाबला ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए अहम साबित हो सकता है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, मैथ्यू कुहनेमन।
  • जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ग्राहेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed