फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ashwin, who took world number two fastest 200 players

सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले अश्विन विश्व में नंबर दो के खिलाड़ी

Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
संतोष सिंह, कानपुर
संतोष सिंह, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ashwin, who took world number two fastest 200 players
अश्विन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपना 37वां टेस्ट मैच खेल रहे आर. अश्विन न्यूजीलैंड के तीन विकेट झटकने के साथ सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए। विश्व में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकार्ड अभी आस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट के पास है। उन्होंने 36वें टेस्ट मैच में 200 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक मैच खेला जा रहा है। इसमें भारतीय गेंदबाज आर. अश्विन का जादू चला। शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने दो पालियों में सात विकेट चटका डाले। अभी पांचवें दिन का खेल बाकी है। अश्विन ने 36वें मैच तक 193 विकेट हासिल किए थे। 37वें मैच के दौरान ही उन्होंने ग्रीनपार्क में यह इतिहास रचा। वह भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके खाते में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकार्ड दर्ज है। इससे पहले भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने 46वें और अनिल कुंबले ने 47वें टेस्ट मैच में 200 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

दो पारियों में सात विकेट झटके
पहली पारी में आर. अश्विन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लाथम, कप्तान विलियमसन, सैंटनर और वाल्टिंग को आउट किया। दूसरी पारी में भी फिरकी गेंदबाज ने लाथम, गुप्टिल और विलियमसन को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेनिस लिलि और वकार को पीछे छोड़ा
आस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट ने 36वें टेस्ट मैच में 200 विकेट झटककर सबसे तेज विकेट लेने का विश्व रिकार्ड बनाया था। यह रिकार्ड तोड़ने से भारतीय गेंदबाज आर. अश्विन जरूर चूके गए लेकिन आस्ट्रेलिया के डेनिस लिलि और पाकिस्तान के वकार युनुस का रिकार्ड तोड़ दिया। इन खिलाड़ियों ने 38मैचोें में 200 विकेट लिए थे।
पर्सनल प्रोफाइल
नाम : रविचंद्रन अश्विन
जन्मतिथि : 17 सितंबर 1986
गेंदबाज : राइट आर्म ऑफ ब्रेक
टेस्ट विकेट : 200
बल्लेबाजी : दाहिने हाथ के बल्लेबाज
टेस्ट मैच में रन बनाए : 1479
स्ट्राइक रेट : 55.25
हाईएस्ट स्कोर : 124 रन
टेस्ट में शतक : 4
टेस्ट में अर्द्धशतक : 6
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed