Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ambati Rayudu Wants Ishan Kishan in India's XI, Murali Kartik Opposes Batting Order Change

भारत vs न्यूजीलैंड वनडे: अक्षर की जगह ईशान को प्लेइंग-11 में चाहते हैं रायुडू; कार्तिक ने क्यों जताई असहमति?

Mon, 09 Nov 2026 09:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त के बावजूद भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे हैं। अंबाती रायुडू ने अक्षर पटेल की जगह ईशान किशन को मौका देने का सुझाव दिया है। वहीं, मुरली कार्तिक का मानना है कि ईशान को ओपनिंग या तीसरे नंबर पर ही खिलाना चाहिए।

विज्ञापन
Ambati Rayudu Wants Ishan Kishan in India's XI, Murali Kartik Opposes Batting Order Change
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है, लेकिन इसके बावजूद टीम की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारत ने पहले वनडे में पांच विकेट और दूसरे मुकाबले में डकवर्थ लुईस पद्धति से चार रन से जीत दर्ज की। हालांकि, दोनों ही मैचों में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम मुश्किल में फंस गई थी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू और मुरली कार्तिक ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर अलग-अलग राय रखी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Ambati Rayudu Wants Ishan Kishan in India's XI, Murali Kartik Opposes Batting Order Change
रायुडू और अक्षर - फोटो : ANI
रायुडू ने अक्षर की जगह ईशान को शामिल करने का दिया सुझाव
रायुडू का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में अक्षर पटेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अक्षर को छठे या सातवें नंबर पर उतारा जा सकता है और उनकी जगह किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज को मौका मिलना चाहिए।

क्रिकबज के वीडियो में रायुडू ने कहा, 'मुझे लगा कि अक्षर पटेल इन परिस्थितियों में शायद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं हैं। छठे या सातवें नंबर पर वह अपना काम कर सकते हैं, लेकिन पांचवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो इन परिस्थितियों को संभाल सके। अगर अक्षर छठे या सातवें नंबर पर आ सकते हैं तो हम ईशान किशन को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं। हमें श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी करने के लिए एक मजबूत बल्लेबाज की जरूरत है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इन परिस्थितियों में हमने देखा है कि अक्षर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम छठा या सातवां नंबर है। हम या तो नमन धीर को ऊपर भेज सकते हैं या ईशान किशन को टीम में शामिल कर सकते हैं। मुझे बल्लेबाजी में यही एक क्षेत्र कमजोर नजर आया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ambati Rayudu Wants Ishan Kishan in India's XI, Murali Kartik Opposes Batting Order Change
ईशान किशन - फोटो : ANI
मुरली कार्तिक ने क्यों जताई असहमति?
दूसरी ओर, मुरली कार्तिक ने ईशान किशन को निचले क्रम में खिलाने के सुझाव से असहमति जताई। उनका मानना है कि नमन धीर की बल्लेबाजी में अच्छी टाइमिंग दिखी है और ईशान को उनकी स्वाभाविक जगह पर ही मौका मिलना चाहिए। कार्तिक ने कहा, 'नमन धीर के कुछ शॉट्स में अच्छी टाइमिंग दिखी है। ईशान की जगह तीसरे नंबर पर है। आपके पास तीसरे नंबर पर किंग (विराट कोहली) हैं, चौथे नंबर पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर हैं और फिर आमतौर पर केएल राहुल पांचवें नंबर पर आते हैं। ऐसे में ईशान किशन को छठे नंबर पर खिलाना समय बर्बाद करने जैसा है। या तो ईशान पारी की शुरुआत करें या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें। वह ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिन्हें आप निचले क्रम में भेज सकें।'
विज्ञापन

Ambati Rayudu Wants Ishan Kishan in India's XI, Murali Kartik Opposes Batting Order Change
मुरली कार्तिक - फोटो : अमर उजाला
अक्षर का बल्ले से नहीं चला है जादू
भारत ने शुरुआती दोनों वनडे में अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पहले मैच में अक्षर दो गेंदों पर खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 17 गेंदों पर सात रन बनाए। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बहस तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed