फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ambati Rayudu Backs Sanju Samson After T20I Snub, Hopes for Strong Comeback

Rayudu on Samson: सिर्फ एक खराब पारी के बाद बाहर करना सही? संजू सैमसन के समर्थन में उतरे अंबाती रायुडू, जानें

Sun, 05 Jul 2026 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का स्वागत होना चाहिए, लेकिन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि संजू कुछ ही मैच पहले टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे। रायुडू ने उम्मीद जताई कि संजू इस झटके से उबरकर दमदार वापसी करेंगे।

विज्ञापन
Ambati Rayudu Backs Sanju Samson After T20I Snub, Hopes for Strong Comeback
संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI-BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने संजू के समर्थन में सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। रायुडू ने कहा कि सूर्यवंशी का डेब्यू जश्न मनाने लायक है, लेकिन संजू सैमसन के हालिया योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

'संजू को मत भूलिए' : रायुडू
रायुडू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'आइए संजू सैमसन के बारे में भी एक पल सोचें। वैभव को डेब्यू करते देखना बेहद खुशी की बात है और इसका जश्न मनाया जाना चाहिए, लेकिन यह मत भूलिए कि सिर्फ तीन टी20 मैच पहले संजू टी20 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' थे। मुझे उम्मीद है कि वह दमदार वापसी करेंगे। साथ ही मैं वैभव सूर्यवंशी के लंबे और रिकॉर्ड तोड़ने वाले करियर की भी शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Ambati Rayudu Backs Sanju Samson After T20I Snub, Hopes for Strong Comeback
वैभव और रायुडू - फोटो : ANI/Instagram
एक खराब पारी के बाद हुए बाहर
संजू सैमसन पहले टी20 मुकाबले में सिर्फ सात गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया। हालांकि, सूर्यवंशी भी अपने डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। इसके बावजूद उनकी निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान जरूर खींचा।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/7 का स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की शानदार पारी की बदौलत चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में इंग्लैंड अब 1-0 से आगे है। सीरीज जीतने के लिए इंग्लैंड को अब सिर्फ दो जीत और चाहिए, जबकि भारत को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए बाकी तीनों मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed