{"_id":"589f0eff4f1c1b2b62378df7","slug":"after-victory-on-sri-lanka-india-in-world-cup-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीन क्रिकेट टी-20 विश्व कप: श्रीलंका को मात देकर फाइनल में पहुंचा भारत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दृष्टिहीन क्रिकेट टी-20 विश्व कप: श्रीलंका को मात देकर फाइनल में पहुंचा भारत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
दृष्टिहीन क्रिकेट विश्व कप
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दृष्टिहीन क्रिकेट टी-20 विश्व कप में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर भारत फाइनल में पहुंच गया है। भारत की ओर से प्रकाश जे. ने सबसे ज्यादा नाबाद 115 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
शुक्रवार को हैदराबाद के लालबहादुर स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 19.1 ओवरों में 174 रन बनाएं। श्रीलंका की ओर से सुरंगा संपत ने 49 और चांदना देशप्रिया ने 42 रनों की पारी खेली। भारत के रणबीर पंवार और सुनील को दो- दो विकेट मिले। इसके अलावा अजय और गोलु कुमार के हाथ एक- एक सफलताएं लगी। जबकि भारत ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग दिखाते हुए श्रीलंका के चार खिलाड़ियों को रन आउट किया।
विज्ञापन
भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे प्रकाश जे. और अजय कुमार रेड्डी ने 13 ओवरों में ही मेजबान टीम द्वारा दिया लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रकाश ने 115 रनों की शानदार पारी। साथ ही अजय ने नाबाद 51 रन बनाए।
विज्ञापन
विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बेंगलुरू के अलूर ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैच में जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल में भारत के साथ होगा।