फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Abhishek Sharma Out, Vaibhav Sooryavanshi In? Aakash Chopra's Advice For Japan T20I

भारत vs जापान: अभिषेक बाहर, वैभव को मौका? जापान के खिलाफ मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर ने लक्ष्मण को दी सलाह

Tue, 22 Sep 2026 07:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Sep 2026 07:41 AM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 में आराम देने की सलाह दी गई है। आकाश चोपड़ा ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह ओपनिंग में उतारने की बात कही है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी आराम देने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Abhishek Sharma Out, Vaibhav Sooryavanshi In? Aakash Chopra's Advice For Japan T20I
अभिषेक, सैमसन और वैभव - फोटो : IANS/ANI

विस्तार

भारत और जापान के बीच मंगलवार को ऐतिहासिक एकमात्र टी20 मुकाबला खेला जाना है। यह एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले भारत का आखिरी मुकाबला भी है। ऐसे में टीम चयन को लेकर चर्चा तेज है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया है कि भारत को इस मैच में अभिषेक शर्मा को आराम देकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका देना चाहिए।
विज्ञापन


अभिषेक हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में रहे थे। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। हालांकि, चोपड़ा का मानना है कि जापान के खिलाफ मैच में अभिषेक को आराम दिया जा सकता है और वैभव को संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'एक बार फिर यह ऐसा मैच है, जहां आप अभिषेक शर्मा को आराम देने के बारे में सोच सकते हैं। वे कह सकते हैं कि अभिषेक को इस मैच में बैठने देते हैं, कोई बात नहीं। आप एशियन गेम्स में जाकर खेलिए। हम वैभव को संजू सैमसन के साथ ओपनर के तौर पर उतार सकते हैं। मुझे इस एक बदलाव की उम्मीद है। यह ऐसा बदलाव है, जो आपको जरूर करना चाहिए।'
विज्ञापन

बुमराह को भी आराम देने की बात
आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी जापान के खिलाफ मुकाबले में नहीं खिलाने का सुझाव दिया। बुमराह भी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, 'जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा हैं। मैं जसप्रीत बुमराह को इस मैच में नहीं खिलाऊंगा। मैं कहूंगा कि बाकी गेंदबाजों को खेलने दीजिए।'
विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे वैभव
वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। उस सीरीज में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे, जबकि संजू सैमसन ने भी दो मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई थी। जापान के खिलाफ मुकाबले से पहले अब भारतीय टीम के सामने यह सवाल है कि एशियन गेम्स से पहले प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जाए या मजबूत एकादश के साथ उतरकर टूर्नामेंट की तैयारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed