{"_id":"578e90794f1c1b217fc4bdab","slug":"councillors-expressed-their-opposition-on-the-issue-of-water-logging","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने जलजमाव के मसले पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने जलजमाव के मसले पर जताया विरोध
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के सभासदों की मंगलवार को पंचायत सभागार में बैठक हुई। इस दौरान सभासदों ने जलजमाव समेत नगर की तमाम प्रमुख समस्याओं को उठाया। कहा कि बारिश के दिन में जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। इससे नगर की सूरत बिगड़ गई है। जलनिकासी के लिए समुचित ढंग से नहीं सोचा जा रहा है।
नगर पंचायत ज्ञानपुर के प्रभारी ईओ रंग बहादुर के साथ सभासदों की यह पहली बैठक थी। इसमें सभासदों ने नगर के विकास कार्यों पर अंगुली उठाई। कहा कि विकास कार्यों का कोई मानक नहीं है। ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। दुर्गागंज तिराहे से लेकर मुख्यालय की जाने वाली रोड पर कचहरी की ओर बने नाले का अब तक ढक्कन नहीं लग सका है। दो मीटर गहरे नाले में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। नाले को ढंकने की मांग की गई।
सभासदों ने कहा कि मुख्यालय का नगर है, इसे चमकना चाहिए। गंदगी जलजमाव से सरकार की छवि खराब हो रही है। सावन मेला का समय आ रहा है। नगर में साफ सफाई समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। नहीं तो संक्रामक बीमारियों को बढ़ने का मौका मिलेगा। सभासदों ने बरसात में सड़कों पर जलजमाव होने के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया। इस दौरान सभासदों ने प्रकाश व्यवस्था के साथ ही साथ अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने सभासदों की मांग और शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में सभासदो में अधिवक्ता वंशीधर गुप्ता, अकरम मल्ले, मनोज, पुनम गुप्ता, संगीता सिंह, राकेश यादव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विजय बिंद, संतोष श्रीवास्तव, कनकलता, मैना देवी, इरफान अंसारी आदि मौजूद रहे।