फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   The definition of patriotism

देशभक्ति की परिभाषा

Sat, 05 Mar 2016 10:28 PM IST
सुरजीत सिंह
सुरजीत सिंह Updated Sat, 05 Mar 2016 10:28 PM IST
सार

  • क्या आप देशभक्त हैं?
  • वह नागरिक ही क्या, जो देशभक्त न हो!
  • यह किस टाइप की देशभक्ति हुई?

विज्ञापन
The definition of patriotism
क्या आप देशभक्त हैं?

विस्तार

वह अचानक मिले और पच्च से दीवार पर थूकते हुए उन्होंने सीधा प्रश्न दागा, क्या आप देशभक्त हैं?

विज्ञापन


मैं उनके इस अप्रत्याशित हमले से हड़बड़ा गया। संभलते हुए मैंने कहा, वह नागरिक ही क्या, जो देशभक्त न हो! मैं इस देश से प्रेम करता हूं, सभी समुदायों को अपना भाई मानता हूं, और ऐसा कोई काम नहीं कर सकता, जिससे देश का सम्मान घटे। वह हंसने लगे, फिर तो आपको देशभक्ति के लेटेस्ट वर्जन की जानकारी नहीं। सच्चे देशभक्त अपने काम से निरंतर एहसास कराते रहते हैं कि वे किस कदर देशभक्त हैं।

यह किस टाइप की देशभक्ति हुई?

जिस टाइप की भी आप समझना चाहें, पर देशभक्ति की विशेषता यही है कि इसे प्रदर्शित होना पड़ता है। जब तक यह आपके मुंह और हाथ-पांव से प्रदर्शित न हो, तब तक संदिग्ध है। आप घोर देशद्रोही डिक्लेयर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस तरह कैसे तय होगा कि बंदा सच्चा देशभक्त है? इसके कोई अवयव भी तो होने चाहिए?

अवयव हैं न, डंडे, झंडे, नारे, सर्टिफिकेट आदि। इन्हीं से ऑन द स्पॉट देशभक्ति सत्यापित की जा सकती है। जैसे गांधी जी की तस्वीर के पीछे रिश्वत छिपाई जा सकती है, वैसे ही जोर-जोर से देशभक्ति के नारे लगाने से आपके सारे पाप छिप सकते हैं। और जब लोग सिहर उठें, तब समझ लो कि देशभक्ति चौबीस कैरेट खरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन किसी को गाली कैसे दी जा सकती है, संस्कार भी तो आखिर कोई चीज है?

हमें तो कभी लगा नहीं कि गाली देने का मन हुआ हो और संस्कार बीच में आ गया। आजकल संस्कारों की यही खासियत है कि वे गालियों के बीच कभी आड़े नहीं आते।

पर ऐसी देशभक्ति से तो सामने वाला लहूलुहान हो सकता है?

लहूलुहान देशभक्ति ही अच्छी होती है। देशभक्ति जब तक हिरनी-सी दुबकी, मिमियाती हो, तब तक क्या खाक देशभक्ति हुई! देशभक्ति की नई परिभाषा समझाकर वह इत्मीनान से पान चबाते हुए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed