फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Stephen William Hawking- British theoretical physicist, cosmologist and author

'बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता ही बुद्धिमत्ता है'

Thu, 15 Mar 2018 03:41 AM IST
स्टीफन हॉकिंग
स्टीफन हॉकिंग Updated Thu, 15 Mar 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
Stephen William Hawking-  British theoretical physicist, cosmologist and author
Stephen Hawking

भले ही मैं चल नहीं सकता और कंप्यूटर के माध्यम से बात करता हूं, पर मेरा मस्तिष्क स्वतंत्र है। बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता ही बुद्धिमत्ता है। पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास मानव जाति के अंत का कारण बन सकता है। जब कोई मुझसे पूछता है कि क्या मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि ईश्वर ने ब्रह्मांड की रचना की है, तो मैं उनसे कहता हूं कि इस सवाल का कोई मतलब नहीं है। बिग बैंग से पहले समय का कोई अस्तित्व नहीं था, इसलिए ईश्वर के पास ब्रह्मांड की रचना के लिए कोई समय नहीं था। यह धरती के किनारे की दिशा पूछने जैसा है, यह पृथ्वी गोलाकार है, जिसका कोई किनारा नहीं है, इसलिए इसके किनारे की तलाश करना व्यर्थ की कवायद है। मैं इस सामान्य व्याख्या में विश्वास करता हूं कि कोई ईश्वर नहीं है। किसी ने भी ब्राह्मांड को नहीं बनाया और कोई हमारे भाग्य का निर्देशन नहीं करता है। इससे मुझे लगता है कि संभवतः कोई स्वर्ग भी नहीं है और जीवन के बाद कुछ नहीं है। ब्रह्मांड की शानदार रचना की प्रशंसा करने के लिए हमारे पास यही एक जीवन है और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। ब्रह्मांड को यदि ईश्वर ने बनाया, तो फिर सवाल उठता है कि ईश्वर को किसने बनाया। पिछले सौ वर्षों में हमने काफी प्रगति की है, लेकिन आगे भी प्रगति करनी है, तो हमारा भविष्य अंतरिक्ष में है। आश्चर्य की भावना रखना और सवाल पूछते रहना युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। किताबें पढ़ने और ज्यादा से ज्यादा ज्ञान हासिल करने से बेहतर कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

-मशहूर वैज्ञानिक, जो अब हमारे बीच नहीं हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed