फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   PM Modi commissioned INS Vikrant, India's first home-built aircraft carrier, know the meaning of Vikrant

आईएनएस विक्रांत: जो शूरवीर है वही विक्रांत है, ऋग्वेद से लिया गया है इसका ध्येय वाक्य

Fri, 02 Sep 2022 01:01 PM IST
Anuraag Sharma अनुराग शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

विक्रांत का अर्थ होता है योद्धा। विक्रांत का अर्थ है साहसी, जो शूरवीर है वह विक्रांत है, जो विजेताओं पर भी विजय पा ले वह विक्रांत है।

विज्ञापन
PM Modi commissioned INS Vikrant, India's first home-built aircraft carrier, know the meaning of Vikrant
आईएनएस विक्रांत, विक्रांत का अर्थ है साहसी - फोटो : PTI

विस्तार

शुक्रवार (2 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी विमान वाहक जहाज़ विक्रांत का जलावतरण किया है। आज बात विक्रांत के नाम और उसके आदर्श वाक्य की। विक्रांत का अर्थ होता है योद्धा, विक्रांत का अर्थ है साहसी। जो शूर वीर है, वह विक्रांत है। जो विजेताओं पर भी विजय पा ले, वह विक्रांत है। विदुषी मदालसा के भी एक पुत्र का नाम विक्रांत था। 

विज्ञापन


वहीं श्रीमद्भगवद्गीता (1.6) में पांचाल योद्धा युधामन्यु को विक्रांत कहा गया है। गीता में कहा गया है, “युधामन्युश्च विक्रांत उत्तमौजाश्च वीर्यवान्।”  युधामन्यु ने ही कर्ण के भाई चित्रसेन का वध किया था।
विज्ञापन


विक्रांत का आदर्श वाक्य भी बहुत सोच-समझकर चुना गया है। 

विक्रांत का आदर्श वाक्य है: जयेम सं युधि स्पृधः (हम युद्ध में शत्रुओं पर पूर्ण विजय पाएं)


इसे ऋग्वेद (1.8.3) से लिया गया है। इस ऋचा में ऋषि मधुछन्दस वैश्वामित्र, भगवान इन्द्र से विजय दिलाने की प्रार्थना करते हैं। वे कहते हैं-

इन्द्र त्वोतास आ वयं वज्रं घना ददीमहि|
जयेम सं युधि स्पृधः ||


अर्थात् हे इन्द्र, आपसे रक्षा पाकर, हम वज्र और शस्त्र का उपयोग करें। हम युद्ध में शत्रुओं पर पूर्ण विजय पाएं।

आज ही भारत ने औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने की ओर भी एक क़दम बढ़ाया है। नौसेना ने अपने जिस नए प्रतीक का अनावरण किया है, उसमें भारतीय नौसेना के पितामह माने जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की राजमुद्रा के अष्टकोणीय डिज़ाइन को भी जगह दी गई है। ये आठ कोण नौसेना की आठ दिशाओं में सजगता, सक्रियता दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस नौसेना का गठन किया था वह अपने समय की अद्वितीय नौसेना थी। इसी नौसेना के कारण मराठों के दुश्मन उनके अहम ठिकानों पर कब्ज़ा नहीं कर पाए।


 

नोट: अनुराग शर्मा की शब्दों के उद्गम, हिन्दू नामों, और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि है। फ़ेसबुक पर facebook.com/HinduNamesOnline, YouTube पर उनके चैनल HinduNames और ट्विटर पर @Hindihainham हैंडल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed