Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Extracting excessive water from underground reserves disastrous after all why cities are sinking

दूसरा पहलू: जमीन के नीचे मौजूद जल भंडारों से जरूरत से ज्यादा पानी निकालना घातक; आखिर क्यों धंस रहे शहर?

Thu, 12 Nov 2026 05:43 AM IST
ज्योति भास्कर जेसी कीर्स (भूभौतिक विज्ञानी)
जेसी कीर्स (भूभौतिक विज्ञानी) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Nov 2026 05:43 AM IST
सार

कई बड़े शहर धीरे-धीरे जमीन में धंस रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह जमीन के नीचे मौजूद जल भंडारों से जरूरत से ज्यादा पानी निकालना है।

विज्ञापन
Extracting excessive water from underground reserves disastrous after all why cities are sinking
समुद्र के बढ़ते जलस्तर की मार झेल रहे शहर (फाइल) - फोटो : एएनआई-रॉयटर्स

विस्तार

दुनिया के कई बड़े शहर धीरे-धीरे जमीन में धंस रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह भूमिगत जल भंडारों से जरूरत से ज्यादा पानी निकालना है। इससे समुद्र किनारे बसे शहरों पर बढ़ते समुद्री जलस्तर का खतरा और गंभीर हो जाता है। हालांकि, एक नए शोध में सामने आया है कि भूजल का स्तर दोबारा बढ़ने पर जमीन की सतह फिर ऊपर उठ सकती है।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में जमीन के भीतर मौजूद भूगर्भीय दरारों की भी अहम भूमिका होती है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के कुछ हिस्से हर साल 10 सेंटीमीटर से ज्यादा धंस रहे हैं। यही वजह है कि सरकार राजधानी को दूसरी जगह बसाने की योजना बना रही है। चीन के तटीय शहर तियानजिन में भी स्थिति चिंताजनक है। करीब 1.5 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में जमीन धंसने का सिलसिला जारी रहा, तो वर्ष 2120 तक 15 प्रतिशत आबादी जलमग्न हो सकती है।
विज्ञापन


अमेरिका के सैन डिएगो से लेकर ईरान के कई शहरों तक यही समस्या देखने को मिल रही है। दरअसल, कई शहरों के नीचे प्राकृतिक जल भंडार यानी एक्विफर मौजूद हैं। जब इनसे जरूरत से ज्यादा पानी निकाला जाता है, तो इनके ऊपर की जमीन नीचे धंसने लगती है। समुद्र किनारे बसे शहरों में यह स्थिति ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि जमीन के धंसने और समुद्र का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने जापान के ओसाका शहर का अध्ययन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1920 से 1960 के बीच यहां बड़े पैमाने पर भूजल निकाला गया था। इससे भूजल का स्तर 30 मीटर तक नीचे चला गया और कुछ इलाकों में जमीन दो मीटर से ज्यादा धंस गई। इसके बाद जापान सरकार ने भूजल निकासी पर सख्त नियम लागू किए। नतीजतन, आने वाले दशकों में जलस्तर सुधरने लगा। शोधकर्ताओं ने 44 निगरानी कुओं के आंकड़ों और उपग्रह आधारित ‘इंटरफेरोमेट्रिक सिंथेटिक एपर्चर रडार’ तकनीक से जमीन की ऊंचाई में बदलाव मापा। नतीजे बताते हैं कि ग्रेटर ओसाका में जमीन की सतह औसतन चार मिलीमीटर प्रतिवर्ष की दर से ऊपर उठ रही है।


अध्ययन में सबसे दिलचस्प बात भूगर्भीय दरारों को लेकर सामने आई। ये दरारें जमीन के नीचे पानी के बहाव को रोककर बांध जैसा काम करती हैं। ओसाका की उएमाची दरार के एक तरफ भूजल का स्तर दूसरी तरफ के मुकाबले तीन गुना तेजी से बढ़ा। जहां पानी तेजी से जमा हुआ, वहां जमीन भी तेजी से ऊपर उठी। बदलते जलवायु संकट के बीच समुद्र के बढ़ते जलस्तर से निपटने के लिए भूजल संरक्षण अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। - द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed