Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Loving is an art bringing sense of belonging into lives of others effective principle

जीवन धारा: प्रेम करना एक कला है, दूसरों के जीवन में अपनापन जोड़ना कारगर सूत्र

Thu, 12 Nov 2026 04:58 AM IST
ज्योति भास्कर एरिक फ्रॉम (जर्मन मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक)
एरिक फ्रॉम (जर्मन मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक) Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Nov 2026 04:58 AM IST
सार

जिस तरह संगीत सीखने, चित्रकारी करने या किसी दूसरे हुनर में निपुण होने के लिए समय, धैर्य, एकाग्रता और अभ्यास की जरूरत होती है, उसी तरह प्रेम करना भी सीखना पड़ता है।

विज्ञापन
Loving is an art bringing sense of belonging into lives of others effective principle
प्रेम करना कला है (सांकेतिक) - फोटो : एआई-ग्राफिक्स

विस्तार

हम आमतौर पर प्रेम को एक सहज भावना मानते हैं, जो किसी के प्रति आकर्षण या लगाव से जन्म लेती है। लेकिन क्या प्रेम केवल किसी को पसंद करने, उसके करीब आने या उसके साथ वक्त बिताने तक सीमित है? प्रेम महज एक भावना नहीं, बल्कि एक कला है, जिसे सीखने, समझने और निरंतर अभ्यास से ही बेहतर बनाया जा सकता है। जिस तरह संगीत सीखने, चित्रकारी करने या किसी दूसरे हुनर में निपुण होने के लिए समय, धैर्य, एकाग्रता और अभ्यास की जरूरत होती है, उसी तरह प्रेम करना भी सीखना पड़ता है। केवल प्रेम में पड़ जाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे निभाने और रिश्ते को गहराई देने के लिए भी निरंतर प्रयास करना पड़ता है। इसके लिए व्यक्ति को खुद को समझने के साथ-साथ दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना और रिश्ते के प्रति जिम्मेदार होना सीखना चाहिए।

विज्ञापन


प्रेम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पाने के बजाय देने की भावना है। हालांकि, देने का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति अपने अस्तित्व, इच्छाओं या खुशियों का त्याग कर दे। प्रेम में देने का मतलब अपनी संवेदनशीलता, अपनापन, समय, समझ और देखभाल को दूसरे के साथ साझा करना है। जब हम किसी से सच्चा प्रेम करते हैं, तो उसकी खुशी में अपनी खुशी तलाशते हैं और उसके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। इसमें बदले में कुछ पाने की अपेक्षा महत्वपूर्ण नहीं होती। सच्चे प्रेम के चार प्रमुख आधार हैं-देखभाल, जिम्मेदारी, सम्मान और समझ। देखभाल का अर्थ है दूसरे की जरूरतों और खुशियों के प्रति संवेदनशील होना। जिम्मेदारी का मतलब है, उसकी भावनाओं और जरूरतों के प्रति सजग रहना। सम्मान का अर्थ है उसे अपनी इच्छाओं के अनुसार बदलने के बजाय उसकी स्वतंत्रता और व्यक्तित्व को स्वीकार करना। वहीं, समझ का मतलब है, उसके विचारों और भावनाओं को गहराई से जानने की कोशिश करना। प्रेम और अधिकार जताने में भी बड़ा अंतर होता है।
विज्ञापन


किसी से प्रेम करने का अर्थ उस पर नियंत्रण स्थापित करना नहीं है। सच्चा प्रेम दूसरे व्यक्ति को स्वतंत्र रहने का अवसर देता है। जब हम किसी को अपनी इच्छा के अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं, तो वह प्रेम नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ और असुरक्षा को संतुष्ट करने का प्रयास बन जाता है। दरअसल, प्रेम केवल किसी को पा लेने का नाम नहीं है, बल्कि उसे समझने, स्वीकार करने और उसके साथ आगे बढ़ने की निरंतर प्रक्रिया है। प्रेम की असली खूबसूरती शायद इसी में है कि हम किसी से केवल इसलिए प्रेम न करें कि वह हमें खुश रखता है, बल्कि इसलिए भी करें कि हम उसके जीवन में खुशी, विश्वास और अपनापन जोड़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

(द आर्ट ऑफ लविंग के अनूदित अंश)

सूत्र-दूसरों के जीवन में अपनापन जोड़ें

सच्चा प्रेम अधिकार नहीं जताता, बल्कि स्वतंत्रता देता है। इसमें पाने से ज्यादा देने, अपेक्षाओं से ज्यादा समझने और शिकायतों से ज्यादा एक-दूसरे को स्वीकार करने का भाव होता है। निरंतर अभ्यास से स्वयं को बेहतर बनाया जा सकता है। प्रेम की असली खूबसूरती शायद इसी में है कि हम किसी के जीवन में खुशी, विश्वास और अपनापन जोड़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed