Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Other aspects Vultures are important to us too

दूसरा पहलू: गिद्ध भी हमारे लिए जरूरी हैं

Tue, 23 Dec 2025 04:26 AM IST
देवेश त्रिपाठी मोहम्मद खालिद जिलानी
मोहम्मद खालिद जिलानी Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 23 Dec 2025 04:26 AM IST
सार

गिद्धों का अस्तित्व इसलिए जरूरी है कि वे मृत जानवरों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में मदद करते हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय वर्ष 2006 से गिद्धों के लिए एक संरक्षण परियोजना चला रहा है, जिसका उद्देश्य गिद्धों की तादाद में इजाफा करना है।

विज्ञापन
Other aspects Vultures are important to us too
गिद्ध - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पांच साल पहले गिद्ध कार्य योजना 2020-25 को शुरू किया था, ताकि देश में गिद्धों को बचाने के प्रयासों में तेजी लाई जा सके। गिद्धों के बगैर मृत जानवरों के शव सड़ने लगते हैं, जिससे बीमारियां फैल सकती हैं और पर्यावरण प्रदूषित होता है। गौरतलब है कि गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


भारत में आजादी के समय गिद्धों की आबादी लगभग पांच करोड़ थी। गिद्धों की आबादी में कमी के बारे में पहली जानकारी वर्ष 1990 के दशक के दरमियान सुर्खियां बनी और 2004 में इस गिरावट का मुख्य कारण, मवेशियों के लिए सस्ते गैर-स्टेरायडल दर्द निवारक डाइक्लोफेनाक दवा का इस्तेमाल बताया गया।  डाइक्लोफेनाक दवा के जैव संचयन (शरीर में कीटनाशकों, रसायनों तथा हानिकारक पदार्थों का क्रमिक संचयन) से गिद्धों के गुर्दे काम करना बंद कर देते हैं। सरकार ने इस दवा को वर्ष 2006 में प्रतिबंधित किया।
विज्ञापन


भारत में गिद्धों की वर्तमान कुल संख्या के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में गिद्धों की आबादी में सत्तर फीसदी तक गिरावट आई है। हालांकि, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय वर्ष 2006 से गिद्धों के लिए एक संरक्षण परियोजना चला रहा है, जिसका उद्देश्य न सिर्फ गिद्धों की घटती आबादी पर अंकुश लगाना है, बल्कि गिद्धों की तादाद में इजाफा भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1990 से 2007 के बीच गंभीर रूप से संकटग्रस्त तीन प्रजातियों ओरिएंटल व्हाइट-बैक्ड, लॉन्ग-बिल्ड, स्लेंडर-बिल्ड की संख्या में निन्यानवे फीसदी तक गिरावट देखी गई है। रेड-हेडेड गिद्ध भी गंभीर रूप से संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल हैं, इनकी तादात में इक्यानवे फीसदी की गिरावट आई है, जबकि इजिप्टियन गिद्धों की संख्या में अस्सी फीसदी तक गिरावट आई है। इजिप्टियन गिद्ध को संकटग्रस्त श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि हिमालयन, बियर्डड और सिनेरियस गिद्धों को निकट संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है।


गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन कार्यक्रम के अधीन वर्ष 2001 में स्थापित गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र को गिद्ध देखभाल केंद्र के नाम से जाना जाता था। गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र हरियाणा वन विभाग तथा बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी का एक संयुक्त कार्यक्रम है, जो सफल रहा है। गिद्ध कार्य योजना 2020-25 का उद्देश्य पशु चिकित्सा संबंधी नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी) की बिक्री का विनियमन करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि पशुधन का इलाज केवल योग्य पशु चिकित्सकों द्वारा किया जाए। समाज को सरकारी प्रयासों, गिद्ध संरक्षण केंद्रों का समर्थन व सहयोग करना होगा। डाइक्लोफेनाक दवा का मवेशियों के लिए इस्तेमाल न करने, गिद्धों के आवासों का संरक्षण और गिद्ध संरक्षण के बारे में जन-जागरूकता आम करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed