फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   billions of damage due to Coronavirus, IPL and players playing in empty stadium

खाली स्टेडियम, टलता IPL और अरबों का नुकसान दे रहा कोरोना वायरस

Sat, 14 Mar 2020 09:25 AM IST
Vimal Kumar विमल कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
billions of damage due to Coronavirus, IPL and players playing in empty stadium
ipl 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

तो आखिरकार भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज रद्द हो ही गई। हैरानी की बात है कि बीसीसीआई को इतना ज्यादा वक्त लगा इस फैसले तक पहुंचने में। खासकर, ये देखते हुए इस वक्त बोर्ड का अध्यक्ष कोई राजनीति से जुड़ा शख्स ना होकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली थे जो अक्सर अपने शानदार फैसलों के लिए भारतीय क्रिकेट में महान बने। 

विज्ञापन


खिलाड़ी के तौर पर गांगुली की खासियत यही रही थी कि वो तार्किक तौर से भारतीय क्रिकेट के लिए ज्यादातर मौकों पर बेहतरीन फैसले लेने में सफल रहे। लेकिन, शुक्रवार को दोपहर में आईपीएल 2020 का कार्यक्रम 2 हफ्तों से ज्यादा समय के लिए टालने  के बाद भी गांगुली और बीसीसीआई को कुछ घंटे लग गये ये फैसला लेने में कि अब लखनऊ और कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खाली स्टेडियम में भी मैच कराना मुमकिन नहीं। 
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में इस तरह की भगदड़ मची है कि आप खेल प्रशासकों को बहुत ज्यादा दोष नहीं दे सकते हैं। ये पुराना दौर नहीं है कि क्रिकेट का कैलेंडर खाली रहता है और क्रिकेट सीजन के हिसाब से चलता था। आज नहीं तो कल, इस महीने नहीं तो अगले महीने, इस साल नहीं तो अगले साल। क्रिकेट सीरीज की तारीखें बदल जाया करतीं थी। लेकिन, अब नये दौर में टीवी राइट्स की बेशुमार दौलत ने हर किसी को अंधा कर रखा है। एक सीरीज खत्म होती नहीं है कि दूसरी सीरीज आपका इंतजार कर रही होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे पर कहा था कि इस साल वन-डे क्रिकेट बहुत ज्यादा अहम नहीं है लेकिन इतने निराशाजनक दौरे के बाद उन्हें एक हफ्ते तक का भी आराम नहीं दिया गया और लगभग एक अप्रासंगिक सी दिखने वाली सीरीज में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी देकर मैदान में उतार दिया गया। लेकिन, क्रिकेट के लिए अभी संकट की सिर्फ शुरुआत हुई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपना श्रीलंका दौरा बीच में ही अधूरा छोड़ दिया है। 

न्यूजीलैंड की टीम खाली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। मुमकिन है अगले कुछ दिनों के भीतर वो सीरीज भी रद्द हो जाए। इंग्लैंड तो तीन महीने बाद जून में होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज  को भी रद्द करने के बारें में सोचने लगा है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने अपनी अहम बैटक भी रद्द कर दी है और अब टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बात बढेगी। 

भारतीय क्रिकेट के लिए आने वाले हफ्ते काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई से टेलिविजन राइट्स ने सभी को भौच्चका करते हुए उस कीमत पर खरीदे हैं जिसके बारे में कई जानकार ये कह चुके थें कि इसमें घाटे के अलावा कुछ नहीं हैं। इस साल स्टार को नुकसान होना लगभग तय दिख रहा है और अगर ये नुकसान रहा तो इसकी भरपाई अगले तीन सालों में मुश्किल है। इसका असर बीसीसीआई की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।

आईपीएल के बाद भारतीय टीम को जिम्बॉबवे और श्रीलंका के दौरे पर जाना था जो अब खटाई में पड़ सकता है। कौन जाने इसका असर सितंबर में होने वाले एशिया कप और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप पर भी ना पड़ें। पूरी दुनिया में फिलहाल अनिश्चितता और ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है क्रिकेट भला इससे कैसे अछूता रह सकता है। पहले और दूसरे विश्व युद्ध के बाद शायद ये पहला ऐसा मौका है जहां क्रिकेट कई हफ्ते या महीने के लिए खिलाड़ियों और फैंस से दूर हो सकता है। क्रिकेट को लंबे समय से एक ब्रेक की जरूरत थी लेकिन ब्रेक इस रुप में आएगा, इसकी कल्पना तो शायद ही किसी ने की होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed