{"_id":"5cacd6ebbdec22141d19f658","slug":"women-jumped-into-udyog-nagri-express-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग नगरी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग नगरी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा महिला ने दी जान
Tue, 09 Apr 2019 11:01 PM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ी मिली युवक-युवती की लाशें
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोमवार रात प्रतापगढ़ से मुंबई जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी रेलवे लाइन के किनारे सेेमवार देर रात एक महिला बैठी हुई थी। अचानक उसने प्रतापगढ़ से मुंबई जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और अंतू पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अंतू थानाध्यक्ष ने लाश को रेलवे ट्रैक से बाहर निकलवाया। तब जाकर आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। तमाम प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने गुलाबी कलर का सलवार-सूट पहना था। पुलिस को उसके पास से बिना मोबाइल का एक सिम मिला है।
विज्ञापन