फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Women jumped into Udyog nagri express, dead.

उद्योग नगरी एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा महिला ने दी जान

Tue, 09 Apr 2019 11:01 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women jumped into Udyog nagri express, dead.
ट्रैक पर पड़ी मिली युवक-युवती की लाशें - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

अंतू थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोमवार रात प्रतापगढ़ से मुंबई जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अंतू थाना  क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास प्राथमिक विद्यालय से कुछ दूरी रेलवे लाइन के किनारे सेेमवार देर रात एक महिला बैठी हुई थी। अचानक उसने प्रतापगढ़ से मुंबई जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और अंतू पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अंतू थानाध्यक्ष ने लाश को रेलवे ट्रैक से बाहर निकलवाया। तब जाकर आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। तमाम प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ने गुलाबी कलर का सलवार-सूट  पहना था। पुलिस को उसके पास से बिना मोबाइल का एक सिम मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed