फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: woman's body found buried in the ground near Sita's birthplace, police will take it out tomorrow

Bihar: सीता की जन्मभूमि से कुछ दूर जमीन में गड़ी मिली महिला की लाश, सुबह निकालेगी पुलिस

Sun, 20 Nov 2022 11:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Nov 2022 11:11 PM IST
सार

सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी खरैया टोला में बागमती बांध पर जमीन के नीचे गड़ी लाश सोमवार सुबह जब निकाली जाएगी, तब पुलिस पहचान का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Bihar: woman's body found buried in the ground near Sita's birthplace, police will take it out tomorrow
महिला की लाश जमीन के अंदर, निगरानी करेगी रातभर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा जनक ने जहां धरती पर हल चलाते हुए धरती-पुत्री सीता को प्राप्त किया था, उससे कुछ ही दूर एक महिला को कुछ लोगों ने मारकर जमीन में गाड़ दिया है। रविवार को महिला की गड़ी लाश का हाथ झांका तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते-आते अंधेरा हो गया तो वहां चार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। चारों सुबह तक लाश की उसी हालत में निगरानी करेंगे। सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मनियारी खरैया टोला में बागमती बांध पर जमीन के नीचे गड़ी लाश सोमवार सुबह जब निकाली जाएगी, तब पुलिस पहचान का प्रयास करेगी।

विज्ञापन

हाथ झांक रहा, उम्र कम लग रही
महिला की लाश पूरी तरह जमीन में गड़ी है। सिर्फ हाथ झांक रहा है बाहर। वह भी ऐसा लगता है कि जानवरों ने मिट्टी खुरच कर निकाल दी है, इसी कारण दिख सका। रविवार शाम यह लाश सामने आने के बाद गांव वालों ने सुप्पी थानाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद को जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथ के आसपास मिट्टी पर खून के निशान हैं। संभव है कि शव बहुत पुराना नहीं हो। इसके अलावा, हाथ को देखकर लगता है कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास होगी। शव की निगरानी के लिए पहुंचे पुलिस दल में शामिल अवर निरीक्षक रामनारायण प्रसाद ने कहा कि अंधेरा हो जाने के कारण अभी इसे निकालना आसान भी नहीं होगा और प्रक्रिया भी अब सुबह ही होगी।

विज्ञापन

जिंदा गाड़ा या हत्या कर दफन किया?
शव को पूरी तरह निकाले बगैर पहचान संभव नहीं है। हाथ देखकर अबतक आसपास के लोग महिला की पहचान नहीं कर सके हैं। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। हाथ जिस तरह से उठा हुआ है, तो लोग यह भी कह रहे कि कहीं जिंदा ही तो दफन नहीं कर गया कोई। पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं कह रही। पुलिस के अनुसार, शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के बाद ही पता चल सकेगा कि महिला के साथ मरने से पहले क्या हुआ होगा। हाथ देखकर यह भी पता नहीं चल रहा है कि महिला शादीशुदा है या अविवाहित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed