फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Weighbridge at Jhajjar grain market non-functional for three seasons; farmers and commission agents distressed.

झज्जर अनाज मंडी में तीन सीजन से बंद धर्मकांटा, किसान-आढ़ती परेशान

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 19 Sep 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Weighbridge at Jhajjar grain market non-functional for three seasons; farmers and commission agents distressed.
19jjrp16- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में ​स्थित धर्मकांटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में पिछले तीन सीजन से धर्मकांटा ऑपरेटर के अभाव में बंद पड़ा है। आगामी एक अक्तूबर से खरीफ सीजन में बाजरा और धान की खरीद शुरू होनी है। इसके लिए जिला प्रशासन और मार्किट कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन धर्मकांटा संचालन को लेकर अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
मार्केट कमेटी ने मंडी में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। धर्मकांटा चालू हालत में है, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा। पिछले वर्ष कमेटी ने एक ऑपरेटर नियुक्त किया था, लेकिन वह बीच में ही नौकरी छोड़कर चला गया। इसके बाद से व्यवस्था प्रभावित है।
विज्ञापन

धर्मकांटा बंद होने के कारण किसान और आढ़ती अपनी फसल की तुलाई मंडी से बाहर कराने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं, फसल खरीद के दौरान परेशानी और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के तीनों गेटों पर गेट पास काटने की तैयारी भी की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की कमी है। जरूरत पड़ने पर खरीद शुरू होने के बाद एचकेआरएन कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकती हैं। किसानों और आढ़तियों ने धर्मकांटा जल्द शुरू कराने की मांग की है।

वर्जन
अनाज मंडी झज्जर का धर्मकांटा चालू नहीं होने के चलते आढ़तियों को भी परेशानियां हो रही है। उठान के बाद फसल की तुलाई बाहर करानी पड़ रही है। ऑपरेटर नहीं होने के चलते किसान के साथ आढ़ती भी परेशान है। प्रशासन को इसका समाधान करना चाहिए।-विनोद पूनिया, प्रधान, अनाज मंडी झज्जर


वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में ऑपरेटर की कमी के चलते धर्मकांटा शुरू करने में परेशानी आ रही है। धर्मकांटा संचालित करने के लिए ऑपरेटर लगाने की तैयारी की जा रही है ताकि किसानों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।-दीपक चौधरी, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed