फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Vishnu Purana paves the path of Dharma: Swami Umanand

धर्म का मार्ग प्रशस्त करता है विष्णु पुराण : स्वामी उमानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Vishnu Purana paves the path of Dharma: Swami Umanand
07jjrp29- कथा में श्रद्धालुओं को संबो​धित करते स्वामी उमानंद। स्रोत : आयोजक - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
झज्जर। श्री राम धर्मशाला में चल रही विष्णु पुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास स्वामी उमानंद ने भगवान विष्णु की महिमा, उनके विभिन्न अवतारों और विष्णु पुराण के महत्व का वर्णन किया। इस दौरान पंडाल भगवान विष्णु के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

स्वामी उमानंद ने कहा कि विष्णु पुराण मनुष्य को धर्म, सत्य, सदाचार, सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाता है। भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं। जब-जब अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। जरूरतमंदों की सहायता, माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान, जीव-जंतुओं के प्रति दया और समाज में प्रेम-भाईचारा बनाए रखना भी भगवान की सच्ची सेवा है। कथा के बीच भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और भक्ति में झूमते नजर आए। आयोजक मानस मित्र संघ ने बताया कि कथा का समापन 9 अक्तूबर को अटूट भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed