{"_id":"6ab97d18a3450b1d1a05739c","slug":"vishal-a-player-from-dighal-suffered-a-defeat-in-the-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-140508-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीघल के खिलाड़ी विशाल को क्वार्टर फाइनल में मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीघल के खिलाड़ी विशाल को क्वार्टर फाइनल में मिली हार
विज्ञापन
27jjrp20- खिलाड़ी विशाल।
बेरी। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में कुराश प्रतियोगिता के 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में डीघल गांव निवासी खिलाड़ी विशाल ने हिस्सा लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उनका सामना थाईलैंड के खिलाड़ी से हुआ, जिसमें विशाल को 5-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। विशाल के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने से गांव और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह था, लेकिन पदक से एक कदम दूर मुकाबला हारने के बाद परिजन और ग्रामीण मायूस हुए।
विशाल ने छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब अकादमी में अभ्यास करते हुए कुश्ती और कुराश में अपनी प्रतिभा निखारी है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। वर्ष 2024 में उनका चयन रेलवे में क्लर्क के पद पर हुआ। वर्तमान में वह नौकरी के साथ खेल को भी जारी रखे हुए हैं।
विशाल के पिता देवेंद्र ने बताया कि एशियन गेम्स में परिवार को बेटे से पदक की उम्मीद थी। परिजनों ने रविवार सुबह उसका मुकाबला देखा और लगातार उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विशाल ने पूरा प्रयास किया, लेकिन कुछ अंकों के अंतर से मुकाबला हार गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचना उसके खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उसके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।