{"_id":"69ef5d1ab585cfd0250379d9","slug":"villager-murdered-due-to-old-dispute-accused-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4215956-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदाली से काट डाला: पुरानी रंजिश में बाड़ी में ग्रामीण की निर्मम हत्या, आरोपी में हिरासत में कबूला जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदाली से काट डाला: पुरानी रंजिश में बाड़ी में ग्रामीण की निर्मम हत्या, आरोपी में हिरासत में कबूला जुर्म
Mon, 27 Apr 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:40 PM IST
सार
पुराने आपसी विवाद के चलते बुधुराम पोटाई ने मृतक सनऊराम गावड़े पर मक्का बाड़ी में रखी कुदाली से हमला कर मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले के एडका थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या हुई है। यह घटना ग्राम बंडापाल आमापारा में पुराने विवाद के चलते हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किया है।
विज्ञापन
एडका थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सनऊराम गावड़े और आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच पुरानी रंजिश थी। उनके बीच लगातार विवाद चलता आ रहा था। यह विवाद कई बार मारपीट तक भी पहुंच गया था। आरोपी ने इस विवाद को लेकर अपने मन में गहरी दुश्मनी पाल ली थी। उसने मौके का फायदा उठाया। आरोपी ने सनऊराम गावड़े की मक्का बाड़ी में हमला किया। बाड़ी में रखी कुदाली से उस पर वार किया गया। इस हमले में गंभीर चोट लगने से ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एडका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम किया गया। ग्रामीणों के बताने और संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में उपयोग की गई कुदाली बरामद की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।