फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vijay bahuguna told president's rule also a part of democracy.

हरीश रावत ने नदियां खोदी, मैने उनकी कुर्सी खोद डालीः बहुगुणा

Fri, 15 Apr 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Apr 2016 04:07 PM IST
सार

  • हरिद्वार में जगदगुरु शंकराचार्य से की मुलाकात।
  • हरीश रावत को 18 मार्च को ही दे देना चाहिए था इस्तीफा।
  • देश में इसके पहले 126 बार लग चुका है राष्ट्रपति शासन।
  • राष्ट्रपति शासन लगने के बाद प्रदेश में खनन से आय में हुई वृद्धि।

विज्ञापन
vijay bahuguna told president's rule also a part of democracy.
विजय बहुगुणा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस में बगावत की कमान थामने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पूर्व सीएम पर जमकर निशाना साधा। कहा हरीश रावत ने नदियां खोदी उन्होंने रावत की कुर्सी खोद डाली। बहुगुणा ने सभी नौ विधायकों के साथ होने का दावा किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार गिराने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विजय बहुगुणा ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर जगदगुरु शंकराचार्य से मुलाकात की। शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने के बाद पूर्व सीएम ने केदारनाथ में आपदा में क्षतिग्रस्त हुई शंकराचार्य की समाधि के जीर्णोद्धार पर जगदगुरु से चर्चा की।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद पत्रकारों से वार्ता में विजय बहुगुणा ने हरीश रावत पर अवैध खनन का आरोप लगाया। कहा कि हरीश रावत ने नदियां खोदीं इस‌लिए उन्होंने रावत की कुर्सी ही खोद डाली। कहा कि विधानसभा हरीश रावत को 18 मार्च को ही इस्तीफा दे देना चाहिए था क्योंकि ‌उसी दिन ‌सदन में बजट गिर चुका था। बजट गिर जाने के बाद हरीश रावत को सत्ता में बने रहने का कोई ‌अधिकार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राष्ट्रपति शासन नई बात नहीं, यह लोकतंत्र का हिस्सा'

vijay bahuguna told president's rule also a part of democracy.
विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर की जा रही आलोचनाओं पर बहुगुणा ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगना कोई नई बात नई है। इसके पहले देश भर में अन्य राज्यों को मिलाकर 126 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है और यह भी लोकतंत्र का हिस्सा है।

राष्ट्रपति शासन लगने के बाद प्रदेश में खनन से हो रही आय में वृद्धि हुई है। यह दर्शाता है कि हरीश रावत के कार्यकाल में शासन के इशारे पर अवैध खनन को संरक्षण दिया जा रहा था।

बागी विधायकों में से कुछ के कांग्रेस में वापसी को पूर्व सीएम ने कोरी अफवाह बताया। कहा कि सभी नौ विधायक साथ हैं और किसी ने कांग्रेस में वापसी का निर्णय‌ नहीं लिया है।

विकल्प खुले, जिसके पास बहुमत होगा वह सरकार बनाएगा

vijay bahuguna told president's rule also a part of democracy.
हरीश रावत और विजय बहुगुणा - फोटो : amar ujala

सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि सभी के सामने विकल्प खुले हैं भाजपा या कांग्रेस में जिसके पास बहुमत होगा वह सरकार बनाएगा। कहा कि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है।

बहुगुणा ने हरीश रावत सरकार पर दुर्भावना के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी जगह जब हरीश रावत को सीएम बनाया गया था तो केवल नेतृत्व बदला था सरकार नहीं। लेकिन हरीश रावत के आने के बाद उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं को रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed