{"_id":"68aacb43cc5d7f630d0d1d93","slug":"up-roadways-mini-ac-buses-will-run-for-delhi-and-gorakhpur-prayagraj-region-will-get-40-seater-buses-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Roadways : दिल्ली और गोरखपुर के लिए चलेंगी मिनी एसी बस, प्रयागराज रीजन को मिलेंगी 40 सीटर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Roadways : दिल्ली और गोरखपुर के लिए चलेंगी मिनी एसी बस, प्रयागराज रीजन को मिलेंगी 40 सीटर बसें
Sun, 24 Aug 2025 01:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:53 PM IST
सार
Mini AC Bus : उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) प्रयागराज रीजन को एसी मिनी बसों की सौगात देने जा रहा है। इससे यात्रा और भी सुगम और सरल होगा। 40 सीटर यह मिनी बस फिलहाल प्रयागराज से दिल्ली और गोरखपुर के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
मिनी एसी बस यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को जल्द छह मिनी एसी बसों की सौगात मिलेगी। इनका संचालन दिल्ली और गोरखपुर के लिए होगा। रोडवेज की तैयारी है कि गोरखपुर के लिए प्रयागराज से हर एक घंटे पर एसी बस उपलब्ध हो।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रयागराज रीजन को साधारण श्रेणी की 63 बसें रोडवेज मुख्यालय से मिली थीं। इसमें से अधिकांश बसें प्रयागराज, मीरजापुर व प्रतापगढ़ के ग्रामीण रूटों पर चल रही हैं। मुख्यालय स्तर से कागजी कार्यवाही पूरी होते ही छह मिनी एसी बसें पहली बार प्रयागराज रीजन को मिल जाएंगी। 40 सीट वाली मिनी बसों में से एक को नियमित रूप से दिल्ली के आनंद विहार के लिए चलाया जाना प्रस्तावित है। एक बस मिर्जापुर से प्रयागराज के रास्ते लखनऊ के लिए चलेगी। अन्य चार बसों को गोरखपुर रूट पर चलाने का मंथन किया जा रहा है। गोरखपुर के लिए एसी बस की काफी डिमांड है।
विज्ञापन
प्रयागराज से सुबह और शाम के समय गोरखपुर के लिए एसी बस उपलब्ध तो हैं लेकिन दोपहर में साधारण श्रेणी की ही बस मिलती है। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार का कहना है कि मुख्यालय से जैसे ही यह बसें प्राप्त होंगी उनका संचालन गोरखपुर, लखनऊ, दिल्ली आदि रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन