फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP: FIR filed against two man arrested with beef

यूपी: गोमांस के साथ पकड़े गए दो युवक, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 24 Jul 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
UP: FIR filed against two man arrested with beef
police

मेरठ पुलिस ने गोवंश कटान के आरोप में देहात से दो युवकों को मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि देहात क्षेत्र में गोवंश का कटान कर शहरी क्षेत्रों ने बेचा जाता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन


थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मंगलवार सुबह एक सूचना पर तारापुरी स्थित एक दुकान से दो युवकों को मांस के साथ गिरफ्तार किया। जबकि चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मांस गोवंश का था और देहात क्षेत्र में गोवंश का कटान करके शहर में अलग-अलग दुकानों पर मीट सप्लाई किया जाता था।

विज्ञापन

मौके से 3 क्विंटल मांस बरामद

तारापुरी में वसीम और उसके भाई अनस की मीट की दुकान है। मंगलवार सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान पर टाटा मैजिक गाड़ी में मांस भरकर आया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने वसीम की दुकान से करीब तीन क्विंटल मांस बरामद किया है। आरोपी वसीम और शाह आलम को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कोतवाली का कहना है की मीट के सैंपल भरवा कर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रथम दृष्टया पता चला है कि मीट गोवंश का है। 

पकड़े गए वसीम और शाहआलम ने बताया किठौर के राधना में और अन्य जंगल में गोवंश का कटान करते थे। दिन निकलने से पहले ही मांस को लिसाड़ी गेट क्षेत्र की दुकानों पर लाकर सप्लाई होता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि हापुड रोड पर भी मांस एक फैक्ट्री में पहुंचाया जाता था। 

सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस जंगल में गोवंश काटने की बात कही गई है वहां भी पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed