{"_id":"5d3201718ebc3e6ca56c356f","slug":"unknown-man-dead-body-found-at-sikandra-industrial-area-to-agra-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर फेंकी लाश, पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर फेंकी लाश, पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी जलाया
Sat, 20 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
थाना सिकंदरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र की झाड़ियों में गुरुवार को एक युवक की लाश मिली। उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। चेहरा भी जला हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में जपनाम हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में लाश पड़ी थी। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल है। वह पेंट और शर्ट पहने हुए है। उसके कपड़ों से किसी तरह का पहचान का कागज नहीं मिला।
युवक के दोनों हाथ काले रंग की रस्सी से आगे की तरफ करके बंधे हुए थे। चेहरा काला पड़ा हुआ था। माथे पर चोट का निशान है। गले में पड़ा धागा कस गया था। लाश चार से पांच दिन पुरानी हो सकती है।