{"_id":"69f091b1f8a05cd6a200573e","slug":"two-youths-committed-suicide-on-the-same-day-police-engaged-in-investigation-bastar-news-c-1-1-noi1494-4219145-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: कांकेर में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: कांकेर में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 28 Apr 2026 05:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:09 PM IST
सार
कांकेर जिले में एक ही दिन दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिरसेर गांव में 28 वर्षीय विजय नेताम ने घर में अकेले रहते हुए और पखांजुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में 19 वर्षीय सहदेव दास ने जंगल में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
कांकेर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
कांकेर थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिरसेर गांव निवासी विजय नेताम (28 वर्ष) ने 2026-04-27 की शाम को आत्महत्या की। उस समय घर में कोई नहीं था। विजय ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजन जब घर लौटे तो उसे घर में नहीं देखा। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब परिजनों ने कमरे में देखा तो विजय फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी घटना पखांजुर थाना क्षेत्र में
एक अन्य घटना पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर की है। यहां रहने वाला सहदेव दास (19 वर्ष) अपने घर से बिना परिजनों को बताए निकल गया। शाम तक जब सहदेव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में एक आम के पेड़ पर सहदेव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की भी जांच में जुट गई है। जवान बेटे की मौत से सहदेव के परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई है। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कांकेर जिले में एक ही दिन दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिरसेर गांव में 28 वर्षीय विजय नेताम ने घर में अकेले रहते हुए और पखांजुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में 19 वर्षीय सहदेव दास ने जंगल में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।