{"_id":"6ad298ad20949c05ad02d182","slug":"two-parks-to-be-built-in-sector-11-at-a-cost-of-125-crore-a-toe-wall-will-be-constructed-for-the-first-time-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141337-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यूथ रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब की ओर से मिशन जन जागृति ब्लड सेंटर, दिल्ली और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, झज्जर के सहयोग से शिविर लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने किया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का आयोजन यूथ रेड क्रॉस इकाई-1 की प्रभारी डॉ. ज्योति और इकाई-2 के प्रभारी विप्लव शर्मा ने किया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।