फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia attacks ukrainian regions civilian deaths surge 85 percent zelenskyy concerns

यूक्रेन के नौ क्षेत्रों पर रूसी हमले: नागरिकों की मौत में 85% का उछाल; जेलेंस्की को किस बात की सता रही चिंता?

Sat, 17 Oct 2026 01:42 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
russia attacks ukrainian regions civilian deaths surge 85 percent zelenskyy concerns
रूसी सैन्य ताकत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एडॉब स्टॉक
रूस ने यूक्रेन के नौ क्षेत्रों पर हमले किए। इन हमलों से हजारों घरों की बिजली चली गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हमलों में 15 लोग घायल हुए हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि रूस के हमले के बाद आम नागरिकों की मौत और घायल होने की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए ताजा हवाई हमले ऐसे समय हुए हैं, जब यूक्रेन और अमेरिका के संबंध इस सप्ताह काफी खराब हो गए हैं। इससे यह चिंता बढ़ गई है कि यूक्रेन रूस के बढ़ते हमलों के सामने और कमजोर पड़ सकता है। सर्दियां भी नजदीक आ रही हैं।
विज्ञापन


इसी बीच, रूस के सैन्य प्रमुख ने शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जानकारी दी कि यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पर हवाई हमले जारी रखने के लिए सेना ने जरूरी संसाधनों का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियां शुरू होने से पहले रूस हर साल यूक्रेन के बिजली नेटवर्क पर भारी बमबारी करता है। यह युद्ध की एक नियमित रणनीति बन गई है। इसका मकसद आम लोगों को गर्मी और पानी जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित करना है। रूस ऐसा करके यूक्रेन के लोगों का युद्ध लड़ने का हौसला तोड़ना चाहता है। यूक्रेन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रूस आने वाले महीनों में और हमले करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलें जमा कर रहा है।

यूक्रेन ने गुरुवार को ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए लागू थोड़े समय के संघर्षविराम को खत्म कर दिया। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने इस समझौते का पालन नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी युद्धविराम की मांग की थी। हालांकि, क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने कहा कि ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए संघर्षविराम की शर्तें तय नहीं की गई थीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। ये नेता रूस की आक्रामकता और यूरोप में उसकी व्यापक योजनाओं को लेकर उनकी चिंताओं से सहमत हैं। सम्मेलन ब्रसेल्स में हुआ। जेलेंस्की के बैठक कक्ष में पहुंचने पर नेताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने यूक्रेन को समर्थन जारी रखने का वादा किया। साथ ही, अमेरिका से पुतिन पर दबाव बनाने की अपील की।

तीखी बयानबाजी से अमेरिकी समर्थन पर सवाल
जेलेंस्की और ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कीं। इसके बाद यूक्रेन और यूरोप में अनिश्चितता बढ़ गई। गुरुवार को जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति से धोखा मिलने का एहसास हुआ है। वहीं, ट्रंप ने खुले तौर पर कहा कि उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति पसंद नहीं हैं। न्यूजमैक्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, जेलेंस्की ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनके साथ काम करना हमारे लिए अच्छा है।

बेल्जियम में यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में पहुंचने पर जेलेंस्की ने 27 देशों के इस संगठन को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इन देशों के नेताओं को 'असली नेता' बताया। जेलेंस्की ने अंग्रेजी में पत्रकारों से कहा, 'हम इस युद्ध को जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमें अभी रूस की तरफ से ऐसे कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं कि वह युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है। इसलिए हमें सर्दियों के लिए तैयारी करनी होगी'। ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बढ़ते तनाव से यह आशंका पैदा हो गई है कि यूक्रेन को युद्ध में मिलने वाला अमेरिकी समर्थन और कम हो सकता है।

स्टारलिंक की गति में सुधार, लेकिन सेवा अभी सामान्य नहीं हुई: जेलेंस्की
यूक्रेन के पास अमेरिका में बनी पैट्रियट मिसाइलों की भारी कमी है। रूस के विनाशकारी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से बचाव के लिए इन मिसाइलों की जरूरत है। जेलेंस्की ने वाशिंगटन से और मिसाइलें भेजने की अपील की है। उन्होंने ब्रसेल्स में बताया कि हाल के महीनों में पैट्रियट मिसाइलों को रोकने वाली कुछ मिसाइलें यूक्रेन पहुंची हैं। यूरोपीय देशों ने इनमें से कुछ मिसाइलें अमेरिका से खरीदकर कीव को दी हैं। वहीं, दुनिया के दूसरे देशों ने भी अपने भंडार से कुछ मिसाइलें यूक्रेन को दी हैं।

जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने की व्यवस्था टूटने पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टारशील्ड के इस्तेमाल की गति पर अचानक लगाई गई पाबंदियों की भी आलोचना की। स्टारशील्ड, स्पेसएक्स की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का सैन्य इस्तेमाल वाला संस्करण है। यह यूक्रेन के ड्रोन अभियानों और सैन्य संचार व्यवस्था का एक अहम आधार है।

उन्होंने कहा कि अब गति में सुधार किया जा रहा है। इससे यूक्रेन को रूस के उन ड्रोन को रोकने में मदद मिलेगी, जो जेट इंजन से चलते हैं और 400 किलोमीटर प्रति घंटा यानी 250 मील प्रति घंटे से ज्यादा की गति से उड़ते हैं। जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, क्या गति की पुरानी सीमाएं वापस आ गई हैं? नहीं। लेकिन क्या यह फिर से पहले जैसी हो रही है? हां।


ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इस व्यवस्था पर पाबंदियां लगाने का आदेश नहीं दिया था। उन्होंने इस बात पर भी संदेह जताया कि इस बाधा के पीछे स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क का हाथ था। जॉर्जिया रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर ट्रंप ने कहा, खैर, मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कोई था या नहीं। लेकिन यह मैंने नहीं किया। और मुझे नहीं लगता कि एलन ने ऐसा किया। और जहां तक मुझे पता है, यह व्यवस्था हमेशा की तरह ही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed