फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   train late

चार घंटे देरी से पहुंचीं फरक्का और लिच्छवी एक्सप्रेस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
चार घंटे देरी से पहुंचीं फरक्का और लिच्छवी एक्सप्रेस
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। सोमना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब तीन बजे संगम एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी हो गई थी। ऐसे में ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आ रही 12 ट्रेनें अलग-अलग जगह पर रुकी रहीं। हावड़ा- दिल्ली ट्रैक करीब चार घंटे प्रभावित रहा। ऐसे में फरक्का और लिच्छवी एक्सप्रेस करीब चार घंटे विलंब से स्टेशन पहुंचीं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे संगम एक्सप्रेस सोमना रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के इंजन में लगा पिंटू टूट गया, जिससे ट्रेन चालू नहीं हो सकी। करीब दो घंटे तक मरम्मत का काम चलता रहा। इसके बाद सुबह पांच बजे ट्रेन खुर्जा जंक्शन होते हुए दिल्ली की ओर रवाना हो गई। वहीं ट्रेन में खराबी होने से खुर्जा जंक्शन और सोमना स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें रोक दी गई थी। हावड़ा से दिल्ली की ओर से जाने वाले रेलवे ट्रैक पर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन का समय प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा से नई दिल्ली की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस खुर्जा जंक्शन पर सुबह सात या आठ बजे पहुंचती है, जिसमें दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से जाने वाले दैनिक यात्री अक्सर सफर करते हैं। वह स्टेशन पर 11 बजे पहुंच सकी। वहीं लिच्छवी एक्सप्रेस पांच बजे की जगह आठ बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से जाने वाली अन्य ट्रेनें भी तय समय से देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
फरक्का एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, कालिंदरी, ब्रह्मपुत्र, मगध एक्सप्रेस, रीवा, पुर्वा, राजधानी, शताब्दी, गरीब रथ, ऊंचाद्वार, वैशाली ट्रेन तय समय से तीन-चार घंटे देरी से चल सकीं।

सोमना स्टेेशन पर संगम एक्सप्रेस में तकनीकी दिक्कत हो गई थी। इस कारण संगम एक्सप्रेस वहां पर रोक दी गई। इससे अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया।
- पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed